अमौसी एयरपोर्ट के विस्तार की योजना जल्द आकार लेगी। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का ब्लू प्रिंट तैयार हो गया है। 1,383 से नया टर्मिनल अगले तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा। कैसा होगा नया रूप आगे देखें तस्वीरों में
विज्ञापन
2 of 10
अमौसी एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
टी-3 को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके विस्तार से यात्री क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी। अनुमान है कि करीब एक करोड़ मुसाफिर सालाना सफर कर सकेंगे। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक एयरपोर्ट के नए टर्मिनल को खास बनाने के लिए अवध की वास्तुकला का टच दिया गया है।
विज्ञापन
3 of 10
अमौसी एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
टर्मिनल की छत के किनारे जहां गोमती की लहरों के आकार में होंगे। वहीं अंदर डिपार्चर व अराइवल हॉल में रूमी दरवाजे पर उकेरी गई नक्काशी देखने को मिलेगी।
4 of 10
अमौसी एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
पुल से जुड़ेगा टर्मिनल, बनेगी दो मल्टीलेवल पार्किंग
एयरपोर्ट के टी-3 टर्मिनल के सामने दो मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाई जाएंगी। एयरपोर्ट मेट्रो रूट के पास से गुजरने वाली सड़क को तोड़ा जाएगा और इसकी जगह 1,500 क्षमता वाली कार पार्किंग बनाई जाएंगी। यह पार्किंग टर्मिनल से ब्रिज के जरिए जुड़ी होगी, ताकि यात्रियों को ड्रॉप करने या फिर उनके इंतजार के दौरान यहां पर कार पार्क की जा सके।
विज्ञापन
5 of 10
अमौसी एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
डिपार्चर ऊपर, अराइवल नीचे
अमौसी एयरपोर्ट पर वीआईपी तिराहे की ओर से पैसेंजरों को एंट्री करनी होगी। यह रोड आगे बढ़ने पर सामुदायिक केंद्र के सामने बनने वाले फ्लाईओवर से जुड़ेगी। इससे पैसेंजर सीधे डिपार्चर तक जाएंगे। यहां टिकटिंग वगैरह के बाद उन्हें सीधे फ्लाइट तक एरोब्रिजों से ले जाया जा सकेगा। दूसरी ओर फ्लाईओवर के नीचे भी सड़क होगी, जो अराइवल हॉल तक जाएगी। इससे यात्रियों को लेने आने वाले आ सकेंगे।
विज्ञापन
6 of 10
अमौसी एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
दो मंजिला होगा, 80 विमानों की रोजाना लैंडिंग व टेकऑफ
1,15,000 वर्गमीटर में फैला यह टर्मिनल दो मंजिला होगा। इस टर्मिनल से रोजाना 80 विमान उड़ान भर सकेंगे और उतर सकेंगे। जहां हर दस मिनट पर 4,000 पैसेंजर आ-जा सकेंगे। यात्री हस्तशिल्प की कारीगरी व अवध के इतिहास से चित्रों के जरिए रूबरू हो सकेंगए। टर्मिनल बनने से एयरपोर्ट दो हिस्सों में बंट जाएगा।
विज्ञापन
7 of 10
अमौसी एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
पहला डिपार्चर, जो ऊपर बनेगा और दूसरा अराइवल जो ग्राउंड पर होगा। डिपार्चर में पैसेंजरों को टिकटिंग, सिक्योरिटी चेक-इन, फूड कोर्ट, वेटिंग, एसी लाउंज, शॉपिंग, रेस्ट रूम वगैरह की सुविधा मिलेगी। वहीं विमान से उतरने के बाद अराइवल हॉल में बैगेज कन्वेयर सिस्टम होगा।
8 of 10
अमौसी एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
बनेंगे होटल, फूड कोर्ट व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
52 हजार वर्गमीटर जमीन का कॉमर्शियल इस्तेमाल किया जाएगा। ये जमीन निजी कंपनियों को लीज पर दी जाएगी। जहां होटल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व फूड कोर्ट बनाए जाएंगे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही यात्रियों को तमाम सुविधाएं मिल सकेंगी।
9 of 10
अमौसी एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
शहीद पथ से होगा कनेक्ट
एयरपोर्ट को शहीद पथ से जोड़ने के लिए अतिरिक्त अप्रोच रोड बनाई जाएगी। इसके लिए 220.94 करोड़ रुपये का बजट है। बिजनौर अंडरपास से एयरपोर्ट तक फोरलेन एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी, जोकि आठ सौ मीटर लंबी होगी।
दिव्यांगों के लिए खास इंतजाम : प्रस्थान व आगमन हॉल में रैम्प होंगे। पूरे परिसर में खास तरह की टाइल्स लगाई जाएंगी, ताकि उन्हें आने-जाने में असुविधा न हो। बड़े-बड़े ग्रीन जोन : टर्मिनल के सामने बड़े-बड़े ग्रीन जोन होंगे। यहां छायादार पेड़ लगाए जाएंगे। दावा है कि उत्तर भारत के प्रमुख एयरपोर्टों पर भी ऐसी हरियाली नहीं होगी, जैसे अमौसी में होगी।