फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के तार पर हॉट एयर बैलूंस गिरने से मचा हड़कंप, तस्वीरें...

Wed, 17 Feb 2016 01:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
लखनऊ में हॉट एयर बैलूंस फिएस्टा के दौरान लगातार हादसे हो रहे है। मंगलवार को हॉट एयर बैलूंस बिजली के तार पर जा गिरा।

विज्ञापन

बिजली के तार पर हॉट एयर बैलूंस गिरने से मचा हड़कंप, तस्वीरें...

2 of 10
आईआईएम रोड स्थित महर्षि विद्या मंदिर के ग्राउंड से उड़ाने भरने वाले दो हॉट एयर बैलून्स में बैठे यात्री उस वक्त बाल-बाल बचे, जब गुब्बारे अनियंत्रित हो गए और इनकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इस दौरान एक गुब्बारा बिजली के तारों से टकरा गया, जिससे तार सहित खंभा टूट गया।
विज्ञापन

बिजली के तार पर हॉट एयर बैलूंस गिरने से मचा हड़कंप, तस्वीरें...

3 of 10
दूसरा बैलून आईआईएचएम बिल्डिंग से टकराकर पार्क में ही बनी गुलाब वाटिका में गिर गया। पायलट समेत सभी यात्री सुरक्षित हैं। सूत्रों का कहना है कि तकनीकी खामियों व ईंधन खत्म होने के कारण इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी। गौरतलब है कि सोमवार को भी ईंधन खत्म होन के चलते इमरजैंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।

बिजली के तार पर हॉट एयर बैलूंस गिरने से मचा हड़कंप, तस्वीरें...

4 of 10
पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित हॉट एयर बैलून फिएस्टा का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार की सुबह चौक स्टेडियम से गुब्बारों को उड़ान भरनी थी। बूंदा-बांदी व हवा की रफ्तार के चलते गुब्बारों को वहां से उड़ाया नहीं जा सका।

विज्ञापन

बिजली के तार पर हॉट एयर बैलूंस गिरने से मचा हड़कंप, तस्वीरें...

5 of 10
पायलट फ्रांसिस्को ने बताया कि हवा का रुख एयरपोर्ट की ओर था, इसलिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल से मिले निर्देशों के बाद फ्लाइट स्पॉट बदलकर महर्षि विद्या मंदिर कर दिया गया। वहां से नौं गुब्बारों ने उड़ान भरीं, जिन्हें पुराने लखनऊ में सुरक्षित स्थानों पर लैंड किया जाना था।

विज्ञापन

बिजली के तार पर हॉट एयर बैलूंस गिरने से मचा हड़कंप, तस्वीरें...

6 of 10
दो गुब्बारे हवा के रुख व दबाव के कारण अलीगंज की ओर मुड़ गए, उनकी इमरजेंसी लैंडिंग राजकीय उद्यान एवं शीतगृह पार्क में कराई गई। गुब्बारों को स्पेन के पायलट एंटियो व ताइवान के मार्टिन उड़ा रहे थे। सूत्रों की मानें तो गुब्बारों में ईंधन खत्म होने व तकनीकी खामियों के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जबकि विभागीय अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

विज्ञापन

बिजली के तार पर हॉट एयर बैलूंस गिरने से मचा हड़कंप, तस्वीरें...

7 of 10
लेसा के एक्सईएन अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि हॉट एयर बैलून से टूटे पोल के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इससे एलटी लाइन के तार जमीन पर आ गए। यह अलग बात कि यह एलटी लाइन का तार स्ट्रीट लाइट का था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। बैलून बिजली लाइन में फंस जाता तो करंट से लोग हताहत हो सकते थे।

बिजली के तार पर हॉट एयर बैलूंस गिरने से मचा हड़कंप, तस्वीरें...

8 of 10
मंगलवार को जब मार्टिन का बैलून महर्षि विद्या मंदिर से उड़ान भरने के लिए तैयार हुआ तो बैलून का एक हिस्सा फटा हुआ नजर आया। इसकी शिकायत लोगों ने पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अविनाश मिश्र व पर्यटक अधिकारी शक्ति सिंह से की, लेकिन उसे अनसुना कर दिया गया।

बिजली के तार पर हॉट एयर बैलूंस गिरने से मचा हड़कंप, तस्वीरें...

9 of 10
हालांकि, पायलट मार्टिन ने कहा कि बैलून नीचे से फटा हुआ है, जिसका उड़ान पर कोई खास असर नहीं पड़ता। पार्क में हॉट एयर बैलूनों को नीचा आते देख आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। आनन-फानन में पार्क के पास बसे चौधरीटोला के लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन

बिजली के तार पर हॉट एयर बैलूंस गिरने से मचा हड़कंप, तस्वीरें...

10 of 10
इसी दौरान जब पार्क में गुब्बारे गिरे तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने गुब्बारे में बैठे लोगों को सावधानीपूर्वक निकाला और पायलटों की मदद की। जबकि गुब्बारों की लैंडिंग होने के बाद क्रू मेम्बर्स बहुत लेट पहुंचे, वॉकीटॉकी पर पायलट लगातार क्रू से सम्पर्क में रहते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें