शासन ने पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए 15 आईपीएस व 24 पीपीएस अफसरों की तैनाती में बदलाव किया है। इस क्रम में आईपीएस अफसरों में एक डीआईजी व 14 एसपी स्तर के अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। वहीं स्थानांतरित होने वाले सभी पीपीएस अधिकारी एएसपी स्तर के हैं। पीपीएस अफसरों में नौ के पूर्व में हुए स्थानांतरण को संशोधित किया गया है, जबकि तीन के पूर्व में हुए तबादले पर कुछ दिनों के लिए रोक लगाई गई है।