फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ रेसकोर्स में लगा शौकीनों का जमावड़ा, दिखे खूबसूरत नजारे, तस्वीरें

Tue, 10 Dec 2019 12:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 14
हॉर्स रेस देखने के लिए पहुंचे दर्शक। - फोटो : अमर उजाला
आधी दूरी तक लगभग बराबरी पर चल रहे विजय एस ज्वॉय, ड्रीम डील और क्लाउड डांसर के बीच रोमांचक फिनिश की उम्मीद थी, लेकिन आखिरी पांच सौ मीटर में बाजी ही पलट गई।
विज्ञापन

2 of 14
हॉर्स रेस का एक दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विजय एस ज्वॉय ने अचानक गियर बदला और बिजली की तेजी की तरह सबसे आगे निकल गया। फिनिश लाइन तक पहुंचते-पहुंचते यह अंतर और भी लंबा हो गया।
विज्ञापन

3 of 14
रेसकोर्स का एक दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
सफेद व काले रंग के घोड़े पर सवार जॉकी मोनू ने जीत की खुशी से अपने दोनों हाथ ऊपर उठा दिए।

4 of 14
हॉर्स रेस देखने के लिए पहुंचे दर्शक। - फोटो : अमर उजाला
रेस में ड्रीम डील (जॉकी- मो. इस्लाम) दूसरे और क्लाउड डांसर (जॉकी- अंकित) तीसरे स्थान पर रहा। खास बात यह रही कि प्रथम तीन स्थान पाने वाले घोड़े पर बिब नंबर भी एक, दो और तीन ही रहा।
विज्ञापन

5 of 14
हॉर्स रेस देखने को भारी संख्या में पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
खचाखच भरे लखनऊ रेसकोर्स में रविवार को शौकीनों का जमावड़ा लगा हुआ था, जो पहली रेस में आनंद उठाने के लिए आए हुए थे।
विज्ञापन

6 of 14
हॉर्स रेस में यह रहे विजेता। - फोटो : अमर उजाला
रेस में प्रथम स्थान हासिल करने वाले ज्वॉय के मालिक अमर हबीबुउल्लाह को दस हजार, दूसरा स्थान पर रहे ड्रीम डील के मालिक अमर व सुधीर हलवासिया को सात हजार और तीसरा स्थान पाने वाले क्लाउड डांसर के मालिक रजनीश चोपड़ा को चार हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए गए।
विज्ञापन

7 of 14
विजेता को ट्रॉफी देते हुए। - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले इंडियन ब्रीड यानी पोनी रेस का आयोजन हुआ, जिसमें सात घोड़ों के बीच श्रेष्ठता की जंग देखने को मिली। यहां खुला तारा ने बाजी मारते हुए पहला स्थान झटका, जबकि नाइट क्वीन को दूसरा और शिवराज को तीसरा स्थान मिला। समापन पर लेफ्टिनेंट जनरल एमयू नैयर और मेजर जनरल प्रवेश पुरी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

8 of 14
उत्साह से भरे दिखे दर्शक। - फोटो : अमर उजाला
थाडो ब्रीड
प्रथम- विजय एस ज्वॉय (मालिक- अमर हबीबउल्लाह, जॉकी-मोनू)
द्वितीय- ड्रीम डील (मालिक- अमर हबीबुउल्लाह- सुधीर हलवासिया, जॉकी- मो. इस्लाम)
तृतीय- क्लाउड डांसर (मालिक- रजनीश चोपड़ा, जॉकी- अंकित)

(तस्वीर- उत्साह से भरे दिखे दर्शक)

9 of 14
हॉर्स रेस का एक दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
पोनी रेस
प्रथम- खुला तारा (मालिक- नफीस)
द्वितीय- नाइट क्वीन (मालिक- सिकंदर सिद्दीकी)
तृतीय- शिवराज (मालिक- कैप्टन रूप सिंह)

(तस्वीर- हॉर्स रेस का एक दृश्य)

10 of 14
श्वानों ने भी दिखाए करतब। - फोटो : अमर उजाला
श्वानों के करतब ने किया हैरान
सीजन की पहली घुड़दौड़ में सबसे ज्यादा आकर्षण सेना की ओर से प्रशिक्षित श्वानों का प्रदर्शन रहा। पहली और दूसरी घुड़दौड़ के बीच में हुए इस आयोजन में श्वानों ने अपने करतबों से मौजूद शौकीनों का मन मोह लिया।

11 of 14
श्वानों के करतब ने दर्शकों को किया हैरान। - फोटो : अमर उजाला
खास तौर पर बम निरोधक दस्ते के श्वान ने अपने सूंघने की क्षमता से सभी को हैरान कर दिया।

12 of 14
श्वानों ने दर्शकों का दिल जीता। - फोटो : अमर उजाला
इधर, उन्होंने पांच अलग-अलग बाक्स में विस्फोटक सामग्री की पहचान की, उधर मौजूद शौकीनों ने तालियां बजाकर प्रशिक्षकों का उत्साह बढ़ाया।

13 of 14
रेसकोर्स में उत्साह से भरे नजर आए दर्शक। - फोटो : अमर उजाला
अरनव प्रिंस तो आफरीन प्रिंसेस चुनी गईं
गुनगुनी धूप के बीच घुड़दौड़ का लुत्फ उठाने पहुंचे शौकीनों के लिए खास तैयारियां की गई थीं। इसके अंतर्गत बेहतरीन बैंड डिस्प्ले के बीच आर्मी अफसरों के बीच तमाम स्पर्धाएं हुईं।

(तस्वीर- रेसकोर्स में उत्साह से भरे नजर आए दर्शक)
विज्ञापन

14 of 14
हॉर्स रेस में कुछ इस अंदाज में दर्शकों ने किया एंज्वॉय। - फोटो : अमर उजाला
यह रहे परिणाम-
प्रिंस- अरनव श्रीवास्तव, प्रिंसेस- आफरीन चीमा, बेस्ट ड्रेस्ड (महिला)- प्रियंका मलिक, बेस्ट ड्रेस्ड (पुरुष)- एए खान, मेड फॉर ईच अदर (यंग कपल)- संतोष- दीपा, मेड फॉर ईच अदर (सीनियर कपल)- हर्ष- वर्षा नागर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें