लखनऊ में आयोजित उप्र हिंदी संस्थान के साहित्यकार सम्मान समारोह में सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव ने साहित्यकारों को सम्मानित न करने पर अखिलेश सरकार पर अपना गुस्सा निकाला।
Trending Videos
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए समाजवादी मुलायम का दुर्लभ अंदाज!
2 of 11
सपा सुप्रीमो ने कहा कि उन्हें पता है कि एक साहित्यकार कितनी दिक्कतें सहता है। फिर भी उसकी कलम चलती रहती है। हिंदी संस्थान में साहित्यकारों को सम्मान मिल रहा है।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए समाजवादी मुलायम का दुर्लभ अंदाज!
3 of 11
मुलायम बाले, हम ‘यश भारती’ भी हर बार देते रहे हैं, लेकिन इस बार देर हो रही है। अभी कुछ दिनों पहले ही इस बाबत मुख्यमंत्री से बात हुई है। ‘यश भारती’ जल्दी बंटवाने के लिए कहा है।
तस्वीरों में देखिए समाजवादी मुलायम का दुर्लभ अंदाज!
4 of 11
इसके बाद मुलायम ने मंच पर बैठे स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन और राजनीतिक पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी की ओर देखते हुए कहा,‘ये मंत्री मंच पर बैठे हुए हैं, ‘यश भारती’ क्यों नहीं बंटवाते हैं, देर कर रखी है। अब तो सरकार बने भी ढाई साल हो गए हैं’।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए समाजवादी मुलायम का दुर्लभ अंदाज!
5 of 11
मालूम रहे कि अखिलेश सरकार में बीते साल मार्च में ‘यश भारती’ पुरस्कार वितरित किए गए थे। सरकार ने लंबे इंतजार के बाद लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से चंद मिनट पहले ही 5 मार्च 2014 को वर्ष 2013 के ‘यश भारती’ के लिए 22 नामों की घोषणा की थी। विभाग में बजट भी जारी हो चुका है, लेकिन पुरस्कार बंटने में देरी होती जा रही है। यही नहीं, वर्ष 2014 के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए समाजवादी मुलायम का दुर्लभ अंदाज!
6 of 11
मुलायम सिंह से बातचीत करते इस वर्ष भारत-भारती सम्मान पाने वाले दूधनाथ सिंह।
विज्ञापन
तस्वीरों में देखिए समाजवादी मुलायम का दुर्लभ अंदाज!
7 of 11
सम्मान समारोह में मुलायम सिंह के साथ मंत्री राजेंद्र चौधरी और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन भी थे।
तस्वीरों में देखिए समाजवादी मुलायम का दुर्लभ अंदाज!
8 of 11
साहित्यकार ममता कालिया को लोहिया साहित्य सम्मान से नवाजते सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव।
तस्वीरों में देखिए समाजवादी मुलायम का दुर्लभ अंदाज!
9 of 11
साहित्यकार लाखन सिंह भदौरिया को अवंतीबाई साहित्य सम्मान देते मुलायम सिंह यादव।लख
तस्वीरों में देखिए समाजवादी मुलायम का दुर्लभ अंदाज!
10 of 11
मुलायम सिंह यादव ने दूधनाथ सिंह का हाथ उठाकर कुछ इस अंदाज में साहित्यकारों का आभार जताया।