लखनऊ में जीपीओ के किनारे बैठे टाइपिस्ट की पिटाई शायद आपको याद हो। बुधवार को ऐसा ही एक और नजारा यहां देखने को मिला। यहां मामूली बात पर होमगार्ड ने रिक्शेवाले को बुरी तरह पीट दिया। खाकी पर इतना खून सवार था कि बीच-बचाव के लिए राहगीरों को आना पड़ा तब रिक्शेवाले की जान बच सकी। आगे देखें पूरा मामला
(फोटो: मनीष वर्मा)
विज्ञापन
2 of 6
यूपी पुलिस
ये घटना लखनऊ के सहारा मॉल के पास की है। यहां खड़े रिक्शेवाले को हटाने के लिए होमगार्ड ने गंदी गाली दी। इस पर रिक्शेवाले ने कहा, बाबू जी हटा रहे हैं गाली क्यों दे रहे हो।
विज्ञापन
3 of 6
यूपी पुलिस
इतना सुनते ही होमगार्ड भड़क गया। पहले रिक्शेवाले को थप्पड़ मारे। इसके बाद भी जी नहीं भरा तो लाठी उठाई।
4 of 6
यूपी पुलिस
रिक्शेवाले ने लाठी पकड़कर अपना बचाव किया तो होमगार्ड का गुस्सा और भड़क गया।
विज्ञापन
5 of 6
यूपी पुलिस
होमगार्ड ने उसे सड़क पर पटकर लाठी, लात और जूतों से पीटा।