फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: लखनऊ समेत अवध में रंगों की धूम, दिनेश शर्मा बोले- राजनीति की होली न खेलें... यह प्रेम का पर्व

Fri, 14 Mar 2025 11:17 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

रामनगरी अयोध्या और राजधानी लखनऊ सहित पूरे अवध क्षेत्र में होली की धूम है। चंहुओर रंगों की बरसात हो रही है। लोग उल्लास के साथ होली मना रहे हैं। वहीं रमजान माह की दूसरा जुमा भी आज है। हिंदू-मुस्लिम एक दूसरे के पर्व का सम्मान करते हुए त्योहार मना रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 10
लखनऊ में होली की धूम - फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित पूरे अवध क्षेत्र में होली की धूम है। चंहुओर रंगों की बरसात हो रही है। लोग एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दे रहे हैं। रामनगरी अयोध्या सहित अवध क्षेत्र में फगुआ गीतों की मंडलियां जगह-जगह फगुआ का गायन कर रही हैं। 

होली के मौके पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की बधाई दी। सीएम ने एक्स पर लिखा, 'रंग, उमंग, उत्साह और तरंग के पावन पर्व होली की आप सभी को शुभकामनाएं। होली का पर्व एकता का संदेशवाहक है, जो हमें प्रेम और सौहार्द के साथ सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है। प्रभु श्री राम से कामना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि व नव उमंग के विविध रंगों से परिपूर्ण करें।'
 

 
विज्ञापन

2 of 10
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। - फोटो : संवाद
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कहा कि होली पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह रमजान का महीना भी है। हम सभी त्योहार एक साथ मना रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कुछ भी नहीं होगा। यहां सब कुछ शांतिपूर्ण है।
 
विज्ञापन

3 of 10
लखनऊ में होली की धूम - फोटो : संवाद
लखनऊ के चौक क्षेत्र के सराफा बाजार में होली की धूम दिखी। लोगों ने जमकर रंग खेला। एक-दूसरे को रंग लगाने की होड़ ने गिले शिकवे मिटाकर लोगों में प्रेम बरसाया। 

4 of 10
लखनऊ में होली की धूम - फोटो : संवाद
राजधानी में दुकान बंद करने के बाद व्यापारियों ने एक दूसरे पर जमकर रंग बरसाया। अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को रंगोत्सव की बधाई दी।  
विज्ञापन

5 of 10
विश्व संवाद केन्द्र में होली मिलन समारोह आयोजित - फोटो : संवाद
जियामऊ स्थित विश्व संवाद केन्द्र में सामाजिक समरसता गतिविधि अवध प्रांत की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रांत प्रमुख स्वांत रंजन, अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख दिलीप बाल्मीकि, राज्य महिला आयोग्य उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, प्रशांत भाटिया समेत अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने प्रदेशवासियों को रंगोत्सव की बधाई दी।  
विज्ञापन

6 of 10
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। - फोटो : संवाद
गोमती नगर स्थित आईएमआरटी कालेज में भाजपा युवा नेता नीरज सिंह द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला, विधायक नीरज बोरा समेत अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी।  
विज्ञापन

सरयू किनारे गुप्तार घाट पर फगुआ गीतों के बीच उड़ा अबीर गुलाल

7 of 10
सरयू किनारे गुप्तार घाट पर फगुआ गीतों के बीच उड़ा अबीर गुलाल - फोटो : संवाद
अयोध्या में सरयू नदी के किनारे गुप्तार घाट पर बृहस्पतिवार की सुबह से फगुआ गीतों के बीच जमकर अबीर-गुलाल उड़ा। इस दौरान होली की धूम मची रही। रंगों में सराबोर शहरवासी नाचते गाते रहे और होली के उल्लास का इजहार करते रहे। दुपहरिया क्लब की ओर से होली उत्सव का आयोजन किया  गया। इस दौरान लुप्त होते फगुआ गायन का भी आयोजन किया गया।

8 of 10
फगुआ गीतों के बीच जमकर अबीर-गुलाल उड़ा - फोटो : संवाद
कार्यक्रम संयोजक संजय श्रीवास्तव, विनय प्रकाश तिवारी, रंजीत शर्मा, जनार्दन पांडेय बबलू पंडित, शशि प्रकाश मिश्र एवं दुपहरिया क्लब के अन्य पदाधिकारियों ने आए हुए अतिथियों का अबीर गुलाल से स्वागत किया। भंडारे का भी आयोजन किया गया। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, नीरज पाठक, विवेक पांडेय और संतोष सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में शहर वासियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में बच्चों का भी उत्साह देखने लायक था। दुपहरिया क्लब एवं संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इस दौरान एकदूसरे को शुभकामनाएं दी।

दुश्मनी भुलाने का पर्व होली... इसमें राजनीति की होली न खेलें- दिनेश शर्मा

9 of 10
दुश्मनी भुलाने का पर्व होली... इसमें राजनीति की होली न खेलें- दिनेश शर्मा - फोटो : दुश्मनी भुलाने का पर्व होली... इसमें राजनीति की होली न खेलें- दिनेश शर्मा
पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। कहा कि होली तो हर साल उल्लास लेकर आती है। यह होली का पर्व दुश्मनी को भूलकर एकता और समन्वय का पर्व है।
विज्ञापन

10 of 10
होली खेलते सांसद दिनेश शर्मा - फोटो : संवाद
दिनेश शर्मा ने कहा कि होली का रंग जाति विभेद को भी बंद कर देता है। मैं कहूंगा कि राजनीति की होली ना खेलें। इस मौके पर उन्होंने लोगों के साथ जमकर होली खेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें