रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी पर मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने अभद्र टिप्पणी की है। ऐसा पहली बार नहीं है। पहले भी सोनिया गांधी पर उनके विरोधियों द्वारा निजी हमले होते रहे हैं।
विज्ञापन
जानिए कब-कब हुए हैं सोनिया गांधी पर निजी हमले
2 of 9
बिहार भाजपा के नेता और मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह ने हाल ही में कहा है कि यदि सोनिया गांधी की चमड़ी गोरी न होती तो कांग्रेस कभी भी उन्हें अपना अध्यक्ष स्वीकार्य न करती। उन्होंने कहा कि यदि सोनिया गांधी नाइजीरिया जैसी किसी देश की होतीं तो वह अध्यक्ष न होतीं। गिरिराज के इस बयान पर पूरी पार्टी में कोहराम बचा हुआ है। कांग्रेस उनका इस्तीफा मांग रही है।
विज्ञापन
जानिए कब-कब हुए हैं सोनिया गांधी पर निजी हमले
3 of 9
सोनिया गांधी पर सबसे ज्यादा हमले उनके विदेशी मूल को लेकर हुए हैं। यह निजी हमले तभी से होने शुरू हुए थे जब उन्होंने पार्टी अध्यक्ष का पद संभाला था। उनके विदेशी मूल को लेकर बड़ा हमला उनकी पार्टी के वरिष्ठ सहयोगी शरद पवार की तरफ से ही आया था। शरद पवार ने पीए संगमा और तारिख अनवर के साथ मिलकर सोनिया के विदेशी मूल का मुद्दा उठाया था। इसके बाद इन तीनों को ही पार्टी से बाहर निकाल दिया गया।
जानिए कब-कब हुए हैं सोनिया गांधी पर निजी हमले
4 of 9
सोनिया गांधी के विदेशी मूल और उनके बोलचाल की शैली पर विपक्षियों ने खूब हमले किए हैं। सबसे ज्यादा हमले कथित हिंदूवादी पार्टी शिवसेना द्वारा हुए हैं। शिवसेना ने एक नहीं कई बार मौखिक और अपने अखबार सामना में सोनिया गांधी के विदेशी मूल के होने पर निजी टिप्पणी की।
विज्ञापन
जानिए कब-कब हुए हैं सोनिया गांधी पर निजी हमले
5 of 9
सोनिया गांधी के हिंदी ज्ञान पर भी हमले किए गए। पहले इस बात पर विपक्षी दलों द्वारा हमला किया गया कि सोनिया गांधी ने हिंदी नहीं सीखी फिर उनके हिंदी बोलने के लहजे पर भी हमला किया गया।
विज्ञापन
जानिए कब-कब हुए हैं सोनिया गांधी पर निजी हमले
6 of 9
भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सोनिया गांधी पर कई निजी टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से राजीव गांधी की हत्या सोनिया गांधी ने करायी है, क्योंकि पूर्व में उनके संबंध फलस्तीन के हबाश समूह से थे, जिसने लिट्टे को ट्रेनिंग दी थी। उनके मन में हमेशा से लिट्टे के प्रति नरम भाव रहे हैं।
विज्ञापन
जानिए कब-कब हुए हैं सोनिया गांधी पर निजी हमले
7 of 9
एक और बयान में सुब्रमण्यम स्वामी ने सोनिया को विषकन्या कहा, उसके बाद ट्विटर पर लिखा कि राहुल गांधी के एक विदेशी लड़की के साथ संबंध हैं यही नहीं उन्होंने यहां तक लिख दिया कि राहुल गांधी शादीशुदा हैं और उनका एक बेटा भी है।
जानिए कब-कब हुए हैं सोनिया गांधी पर निजी हमले
8 of 9
बीजेपी नेता मेनका गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की संपत्ति और उनके अमीर होने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि सोनिया दह़ेज में अपने साथ कुछ भी नहीं लाई थीं, फिर वह इतनी अमीर कैसे हो गईं।
सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी के शिक्षा विवाद के समय भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की शिक्षा के बारे में निजी टिप्पणी की थी। सोनिया गांधी की शैक्षणिक योग्यता बताने कहा गया। केन्द्रीय कपड़ा मंत्री संतोष गंगवार और उमा भारती सहित कई बीजेपी नेताओं ने सोनिया गांधी की शिक्षा पर निजी टिप्पणी की।