विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन (42) की रविवार सुबह राजधानी के परिवर्तन चौक स्थित ग्लोब पार्क के पास दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में उनके करीबी दोस्त आदित्य भी घायल हुए थे। आदित्य के बाएं हाथ पर गोली लगने से हुए फ्रैक्चर को दुरुस्त करने के लिए सोमवार दोपहर उनका ऑपरेशन किया गया। रणजीत की हत्या में पुलिस ने घायल आदित्य की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए पत्नी और दोस्त के अलावा कई अन्य लोगों से पूछताछ की है। जिसमें पुलिस के सामने कई तथ्य आए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ नंबरों पर होती थी लंबी बातचीत
रणजीत बच्चन हत्याकांड में पुलिस ने 80 मोबाइल नंबरों की एक सूची तैयार की है। इन नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। इनमें कुछ ऐसे नंबर भी मिले हैं। जिन पर लगातार बात होती थी। कुछ ऐसे मिले हैं जिनसे कुछ दिन पहले से कॉल आनी शुरू हुई। उन पर काफी लंबी बातचीत होती थी।
विज्ञापन
3 of 5
पत्नी से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी व दोस्त से हुई कई बार पूछताछ
एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा के मुताबिक हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस हर पहलू पर काम कर रही है। सोमवार दोपहर में पुलिस टीम ने पत्नी कालिंदी बच्चन शर्मा, दोस्त आदित्य कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक पटेल व ज्योति पटेल से पूछताछ की। वहीं रणजीत के भाई राजेश श्रीवास्तव, चचेरे मामा रमेश श्रीवास्तव से अलग-अलग पूछताछ की गई। इस दौरान कई तथ्य सामने आए। जिन पर पुलिस काम कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा हो जाएगा।
4 of 5
वारदात को लखनऊ पुलिस ने पूरी गंभीरता से लिया है।
- फोटो : amar ujala
पुश्तैनी संपत्ति से बेदखल किए गए थे रणजीत
रणजीत बच्चन के बड़े भाई राजेश श्रीवास्तव गोरखपुर में रहते हैं। रविवार को हत्या की सूचना पर वह देर शाम को लखनऊ पहुंचे। पुलिस की पूछताछ में राजेश ने बताया कि रणजीत काफी आजाद ख्याल का था। उससे परिवार के लोग संबंध नहीं रखना चाहते थे। उनसे ही बातचीत व मुलाकात होती थी। जरूरत के मुताबिक कालिंदी भी उनसे संपर्क करती थी। राजेश ने बताया कि काफी पहले रणजीत को पुश्तैनी संपत्ति से बेदखल करने का नोटिस जारी किया गया था। उसे समाचार पत्रों में भी प्रकाशित करा दिया था। इसके बाद भी दोनों के बीच संबंध पहले जैसे ही बने रहे।
राजनाथ सिंह ने पुलिस कमिश्नर से हत्याकांड की जानकारी ली
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को पुलिस कमिश्नर से फोन पर हत्याकांड की जानकारी ली। भाजपा महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पुलिस कमिश्नर के साथ ही जिलाधिकारी से फोन पर पूरी जानकारी ली।