फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के कहने पर मां ने लिया जब ये संकल्प तब पुलिस ने छोड़ा

Thu, 23 Nov 2017 02:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
हेलमेट एवं सीट बेल्ट चेकिंग अभियान - फोटो : amar ujala
लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर हेलमेट एवं सीट बेल्ट चेकिंग अभियान के दौरान एक महिला को उस वक्त रोका गया, जब वह स्कूटी पर बेटे को स्कूल से लेकर लौट रही थी। महिला न तो हेलमेट लगाए थी और न ही उसके पास वाहन के कागज थे। महिला ने घर पर फोन कर हेलमेट मंगाने की कोशिश की पर सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

2 of 5
हेलमेट एवं सीट बेल्ट चेकिंग अभियान - फोटो : amar ujala
इस दौरान बच्चा परेशान होने लगा तो महिला पुलिसकर्मी उसके पास पहुंची। उसने बच्चे से कहा कि मम्मी से कहो अब तुमको बिना हेलमेट लगाए स्कूल लेने नहीं आएगी। बेटे के कहने पर महिला ने हेलमेट लगाने का संकल्प लिया तो पुलिस ने उसे छोड़ दिया। उधर, पहले बुधवार को हेलमेट न लगाने वाले 106 और सीट बेल्ट न लगाने से 76 के चालान हुए।
विज्ञापन

3 of 5
हेलमेट एवं सीट बेल्ट चेकिंग अभियान - फोटो : amar ujala
हजरतगंज में पुलिस अधीक्षण (ट्रैफिक) रविशंकर निम एवं संभागीय परिवहन अधिकारी विदिशा सिंह की मौजूदगी में पुलिस एवं परिवहन विभाग के दस्ते ने दोपहर तक हेलमेट, सीट बेल्ट की जांच की। पहले दिन बाइक पर पीछे बैठे लोगों को हेलमेट न लगाने पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। कहा गया कि अगले बुधवार को बाइक में पीछे बैठने वाले ने हेलमेट न लगाया तो चालान कर दिया जाएगा।
 

4 of 5
हेलमेट एवं सीट बेल्ट चेकिंग अभियान - फोटो : amar ujala
राणा प्रताप मार्ग के चिरैया झील मोड़ पर बिना हेलमेट के धरे गए कई बाइक सवार हाथ जोड़कर छोड़ने की मिन्नत करने लगे। 1090 चौराहे पर बिना सीट बेल्ट के कार दौड़ाने वालों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेलमेट एवं सीट बेल्ट चेकिंग अभियान - फोटो : amar ujala
 वहीं बंगला बाजार चौराहे एवं शहीद पथ पर यात्री कर अधिकारी नागेंद्र बाजपेयी एवं अनीता वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में चेकिंग अभियान चला। यहां 10-12 युवा बिना हेलमेट लगाए बाइक दौड़ाते धरे गए तो गिड़गिड़ाते हुए बोले, पड़ोसी की बाइक मांग करके लाए हैं। एक ने कहा कि हेलमेट लगाना भूल गया तो दस्ते ने कहा, घर से निकलते समय जूता पहनना तो नहीं भूले। इन सबका चालान किया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें