राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शुक्रवार रात हुई भारी बारिश के बाद शनिवार को भी बारिश हुई। जिसके चलते कई जगहों पर जलभराव हो गया जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि, भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विज्ञानियों ने अगले तीन-चार दिनों तक पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
2 of 5
पानी में फिसली गाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को पूरे दिन लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। दिन का तापमान 39.2 डिग्री सेल्शियस था। (शहर में कई जगह दुर्घटनाएं भी हुईं। गाड़ियां फिसलने से लोग घायल हो गए।)
विज्ञापन
3 of 5
राहत में हुई झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
देर रात हुई बारिश के कारण इंदिरा नगर सहित कई इलाकों में तार टूटने, पेटी जलने और तकनीकी फॉल्ट से बिजली सप्लाई ठप हो गई है। इससे इंदिरा नगर के सेक्टर 9, 12 फैजाबाद रोड, सर्वोदय नगर और आसपास के इलाके बिजली संकट की चपेट में आ गए हैं।
4 of 5
राहत की बारिश
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के अलावा सीतापुर, श्रावस्ती, हरदोई, बलरामपुर सहित कई जिलों में बारिश हुई और जगह-जगह जलभराव हो गया। जिसने बारिश के निपटने के शासन के इंतजामों की पोल खोल दी।