ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता करने के मकसद से पूर्वोत्तर रेलवे आरपीएफ कमांडेंट ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इसमें दैनिक महिला यात्रियों को जोड़ा जा रहा है और महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई के साथ ही तत्परता से इन शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 7
डेमो
दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2018 को महिला एवं बाल सुरक्षा वर्ष के तौर पर मनाया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की आरपीएफ कमांडेंट सहरिश सिद्दीकी ने महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों व स्टेशनों पर महिलाओं की शिकायतों के जल्द निपटारे के लिए व्हाट्सएप ग्रुप (7525004862) बनाया है।
विज्ञापन
3 of 7
- फोटो : डेमो
इस ग्रुप में दो महिला इंस्पेक्टरों लखनऊ जंक्शन की आरती देवी व गोरखपुर की अंजुलता को भी जोड़ा गया है। सहरिश सिद्दीकी ने बताया कि ग्रुप में जुड़ी महिलाएं हर तरह की शिकायतें साझा कर रही हैं, जिससे उन्हें तत्काल मदद मुहैया कराई जा रही है।
4 of 7
- फोटो : डेमो
इसके अलावा हेल्पलाइन 182 पर आने वाली महिलाओं की शिकायतों का आरपीएफ तत्परता से निपटारा करवा रही है। ग्रुप में आने वाली शिकायतों के आधार पर उन रूटों को भी चिह्नित करने में मदद मिल रही है, जहां महिला यात्रियों से छेड़छाड़ अधिक होती है।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : डेमो
ट्रेनों में महिला आरपीएफ एस्कोर्ट की तैनाती
ऐसी शिकायतें मिलती रही हैं कि महिला रेलयात्रियों की शिकायतों के समाधान में आरपीएफ एस्कोर्ट के पुरुष सदस्य गंभीरता नहीं दिखाते। इसे देखते हुए ट्रेनों में महिला आरपीएफ एस्कोर्ट को तैनात किया गया है। ट्रेन नं. 13020 बाघ एक्सप्रेस में एक एस्कोर्ट लखनऊ से गोंडा के लिए चलता है, जबकि दूसरा गोंडा से गोरखपुर के लिए। वहीं ट्रेन नं. 12531 गोरखपुर इंटरसिटी और ट्रेन नं. 15203 बरौनी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस में भी महिला आरपीएफ कर्मियों को तैनात किया गया है। इससे शिकायतों में कमी आई है।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : डेमो
751 महिलाओं व बच्चों को बचाया
आरपीएफ भटके हुए बच्चों व महिलाओं को गलत हाथों में जाने से बचाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। सिद्दीकी ने बताया कि वर्ष 2016-17 में आरपीएफ ने पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में 361 महिलाओं व बच्चों को रेस्क्यू किया था। 2017-18 में यह संख्या बढ़कर 390 हो गई है।
12,661 पैसेंजर महिला बोगी से धरे गए
आरपीएफ महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ट्रेनों में अभियान चला रही है। पिछले दो वर्षों में 12,661 पुरुष यात्रियों को महिला बोगी से धरा गया। इन पर आरपीएफ की धारा 162 के तहत कार्रवाई की गई।