बता दें कि लखनऊ में रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है। सोमवार देर रात तक बारिश होने के बाद मंगलवार को हल्की धूप निकल आई। इसी दौरान हरी चंद इंटर कॉलेज की जर्जर छत ढह गई। हैरत की बात है कि पूरा कॉलेज बेहद जर्जर हालत में है फिर भी कॉलेज प्रशासन ने इस ओर घोर लापरवाही की।