जय हो, डेढ़ इश्किया, मर्दानी, मैरी कॉम, तेवर, पीके, हवाईजादा के बाद महेश भट्ट की फिल्म हमारी अधूरी कहानी भी उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री होगी।
विज्ञापन
अखिलेश यादव का आया इस फिल्म पर दिल
2 of 5
उत्तर प्रदेश सरकार ने महेश भट्ट की नई फिल्म ‘हमारी अधूरी कहानी’ को प्रदेश में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है। फिल्म निर्माता भट्ट के अनुरोध पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यह घोषणा की।
विज्ञापन
अखिलेश यादव का आया इस फिल्म पर दिल
3 of 5
अभिनेता इमरान हाशमी के साथ बुधवार को सीएम आवास पहुंचे महेश भट्ट ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बताया कि शुक्रवार को रिलीज हो रही यह फिल्म महिलाओं के अंतर्द्वंद्व और सशक्तीकरण का चित्रण करती है।
अखिलेश यादव का आया इस फिल्म पर दिल
4 of 5
मुख्यमंत्री ने कहा कि नई फिल्म नीति ने निर्माताओं को यूपी में फिल्में बनाने के लिए आकर्षित किया है। वर्तमान में लगभग 30 फिल्मों की शूटिंग प्रदेश में हो रही है। राज्य में शूटिंग करने पर निर्माताओं को सरकार हरसंभव सहयोग करेगी।
इस दौरान महेश भट्ट ने कहा कि उनके बैनर की अगली फिल्म की शूटिंग वाराणसी में की जाएगी। पहले उन्होंने इसकी शूटिंग कोलकाता में करने का फैसला किया था। यह फिल्म भी महिला प्रधान होगी।