हाजियों की वापसी का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। दो जत्थे में सऊदी एयरलाइंस से राजधानी पहुंचे हाजियों ने कहा कि इस बार उन्हें हज सेवकों की खासी कमी खली।
विज्ञापन
हज से लौटे यात्रियों ने सुनाई मौत के दहशत की कहानी, तस्वीरें
2 of 10
वहीं, हाजियों ने सऊदी अरब एयरलाइंस के लोडर की वसूली पर नाराजगी जताई और अवैध रूप से रियाल की मांग करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
हज से लौटे यात्रियों ने सुनाई मौत के दहशत की कहानी, तस्वीरें
3 of 10
हाजी इकराम उल्ला ने कहा कि हज के दौरान क्रेन व मीना हादसे की दहशत से उबारने वाला कोई नहीं था हज सेवक होते तो यह कमी महसूस नहीं खलती। (हज यात्रा से वापस आने के बाद अपने परिजनों से मिलता एक यात्री।)
हज से लौटे यात्रियों ने सुनाई मौत के दहशत की कहानी, तस्वीरें
4 of 10
सऊदी अरब में सभी सुविधाओं के बावजूद इस बार दो हादसों से हज यात्री काफी परेशान हुए। बाराबंकी के एक हाजी मो. रईस ने चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर अवैध रूप से हाजियों को परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
हज से लौटे यात्रियों ने सुनाई मौत के दहशत की कहानी, तस्वीरें
5 of 10
कहा सऊदी एयरलाइंस के लोडर लगेज एयरपोर्ट से बाहर ले जाने के नाम पर हाजियों से रियाल की मांग कर रहे हैं। (हज यात्रा से वापस लौटा एक यात्री।)
विज्ञापन
हज से लौटे यात्रियों ने सुनाई मौत के दहशत की कहानी, तस्वीरें
6 of 10
उधर, राज्य हज कमेटी ने इसकी शिकायत करने की बात कही है। हाजियों का छूटा सामान वापस आया। (अपने परिजनों से मिलती हज से वापस आई महिला।)
विज्ञापन
हज से लौटे यात्रियों ने सुनाई मौत के दहशत की कहानी, तस्वीरें
7 of 10
जद्दा से आने वाले जिन हाजियों का सामान उनके साथ नहीं आ सका था उनका सामान आ गया है। राज्य हज कमेटी के मुताबिक हाजी अपना सामान हज हाउस सरोजनीनगर से प्राप्त कर सकते हैं।
हज से लौटे यात्रियों ने सुनाई मौत के दहशत की कहानी, तस्वीरें
8 of 10
692 हाजी पहुंचे राजधानी राज्य हज कमेटी के मुताबिक गुरुवार को 692 हाजी राजधानी पहुंचे। सचिव जुबैर अहमद ने बताया कि पहली उड़ान से 343 और एक बच्चे के अलावा दूसरी उड़ान से 349 हाजी राजधानी पहुंचे हैं।
हज से लौटे यात्रियों ने सुनाई मौत के दहशत की कहानी, तस्वीरें