फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में ही हज हाउस से उतरा भगवा रंग, फिर से सफेद रंग से पुतवाया गया, तस्वीरें

Sat, 06 Jan 2018 08:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
को फिर से सफेद रंग से रंग दिया गया - फोटो : amar ujala
लखनऊ के हज हाउस की बाहरी दीवारों को भगवा रंग से पुतवाने पर मौलानाओं की आपत्ति और मचे हंगामे के बाद इसे फिर सफेद रंग से पुतवा दिया गया है। आपको बता दें कि भगवा रंग से पुतवाने के पहले हज हाउस की दीवारें सफेद और हरे रंग से पुतवाई जाती रही हैं।

शुक्रवार को दीवारों को भगवा से रंगने पर मौलानाओं ने आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि रंगो की राजनीति नहीं होनी चाहिए। इसके पहले राज्य की कुछ बसें और सचिवालय की इमारतों को भगवा रंग से रंगा जा चुका है।

जिसके बाद हज हाउस की बाहरी दीवारों का भी भगवाकरण कर दिया गया। हालांकि, ये 24 घंटे भी नहीं टिक सका।
विज्ञापन

2 of 5
अब ऐसा दिख रहा है हज हाउस।
विज्ञापन

3 of 5
राज्य हज कमेटी के सचिव आरपी सिंह ने कहा था कि हज हाउस को भगवा रंग से रंगे जाने को सियासत से न जोड़ा जाए। भवन साफ-सुथरा रहे इसलिए ऐसा किया गया है। मुख्य भवन का रंग पहले की तरह ही है। बाहरी दीवारों पर सफेद रंग से पुताई करवाने पर गंदी होने की ज्यादा आशंका थी। इसलिए इन दीवारों पर डार्क रंग से पुताई कराई गई है। कार्यालय की सफाई या रंग के लिए सरकार की ओर से कोई आदेश नहीं दिया गया है।

4 of 5
मौलानाओं ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। ऑल इं‌डिया सुन्नी बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद मुश्ताक नदवी ने कहा कि प्रदेश सरकार रंगों की सियासत न करे। प्रदेश के विकास को लेकर काम करे तो जनता का ज्यादा भला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वहीं, मुस्लिम वक्फ व हज राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने कहा था कि ऐसी चीजों पर विवाद की जरूरत नहीं है। केसरिया रंग ऊजा का प्रतीक है और चमकदार होने की वजह से इमारतों पर अच्छा लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें