फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों सा सर्द हुआ लखनऊ, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगे कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें खबर

Sat, 06 Jan 2018 03:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
कड़ाके की ठंड के बावजूद लोग मस्ती करने से नहीं चूके - फोटो : amarujala
चार जनवरी की रात तापमान 8.1 डिग्री और 5 जनवरी की रात 3 डिग्री। पहाड़ी वादियों सी कड़ाके की ठंड में शुक्रवार तड़के शहरी सीजन के अब तक सबसे ठंडे दिन की पहली सुबह में ठिठुरे। पहाड़ों से आती बर्फीली गलन भरी हवा से राजधानी में पारा एकदम से धड़ाम हुआ।
विज्ञापन

2 of 8
मस्ती करती लड़कियां - फोटो : amarujala
जनवरी के पहले हफ्ते में भीषण ठंड का आलम यह रहा कि दिन में धूप के बावजूद गलन भरी सर्दी लोगों को ठिठुराती रही।एकदम से लुढ़के 3 डिग्री के पारे का असर घरों से लेकर दफ्तरों, बाजारों तक में दिखा। अमूमन दोपहर में भारी भरकम गर्म कपड़ों से दूरी बनाने वाले शहरी भी तीन डिग्री वाली गलन भरी ठंड के चलते कपड़ों से लदे दिखे।
विज्ञापन

3 of 8
कड़ाके की ठंड में बाहर निकलते लोग - फोटो : amarujala
दोपहर करीब दो बजे के बाद निकली धूप ने दीदार भले ही करवाए पर गलन से राहत नहीं दी। दिनभर रुक -रुक कर चली बर्फीली हवाओं के झोंको ने कंपाया तो शाम को हावी हुई गलन ने बिना दस्तानों के चलने वालों के हाथ तक सुन्न किये। घरों के बाहर लोग अलाव ही खोजते नजर आए।

4 of 8
ठंड में मस्ती करती लड़कियां - फोटो : amarujala
बाजारों में भी नजारा अलावों के आसपास ही सिमटा रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले 4-5 दिनों तक मौसम के इस हांड़ कंपाते रवैये से राहत केआसार नहीं हैं।
विज्ञापन

5 of 8
कड़ाके की ठंड में बाहर निकलते लोग - फोटो : amarujala
अचानक गलन भरी ठंड से पारा क्यों सरका ?
- अक्सर दिसंबर केआखिर और जनवरी केशुरुआती दिनों में यह स्थिति आती है। जब लंबे समय से घना कोहरा छा रहा हो। ऐसे में पहाड़ों से टकराकर आने वाली उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाएं गलन भरी ठंड को और तीखी कर रही हैं। इस कारण लखनऊ समेत अधिकतर प्रदेश में कोल्ड डे कंडीशन की स्थिति बनी है।​
 
विज्ञापन

6 of 8
कड़ाके की ठंड - फोटो : amarujala
कोल्ड डे कंडीशन क्या हैं?
- मौसम विज्ञानियों के मुताबिक तय मापदण्डों के अनुसार जब अधिकतम तापमान 16 डिग्री से भी नीचे चला जाता है तब कोल्ड डे कंडीशन की स्थिति बनती है। सर्दियों के अलावा बारिश के दिनों में घने बादल बने हुए हों और कई दिनों से बारिश का मौसम हो तब भी यह डवलप हो सकती है।​
विज्ञापन

7 of 8
कड़ाके की ठंड - फोटो : amarujala
गलन भरी ठंड के कारण क्या हैं?
लखनऊ समेत प्रदेश के तमाम स्थान कई दिनों से घने कोहरे में घिरे हैं। दिन में भी पछुआ हवाओं से गलन बरकरार है। दिन में भी पारा ऊपर नहीं जा रहा है। इस कारण गलन भरी ठंड हावी है। दोपहर बाद 2-3 घंटे की धूप मिल रही है, वह भी धुंध-कोहरे के साथ।​
विज्ञापन

8 of 8
कड़ाके की ठंड - फोटो : amarujala
कंपकंपाती ठंड से राहत कब तक मिलेगी?
कंपकंपाती ठंड से 4- 5 दिनों तक राहत की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। पारे के यही तेवर जारी रहने के साथ रात और सुबह के समय घना कोहरा जारी रह सकता है। शहर से सटे कुछ कस्बाई इलाकों में पाला भी पड़ सकता है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते रातें बर्फीली रहेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें