फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में लगी हथियारों की प्रदर्शनी, स्कूली बच्चों ने छूकर देखीं मिसाइलें और मशीनगन

Fri, 10 Aug 2018 12:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
आर्मी
1971 के युद्घ में पाकिस्तान के छक्के छुड़ा देने वाला टी-55 टैंक हो या फिर रूसी तकनीक से बना टी-90 टैंक। अत्याधुनिक मशीन गन हों या फिर बारुदी सुरंगों को डिटेक्ट करने और टैंक को ध्वस्त करने वाली मिसाइलें। टी-90 टैंक पांच किमी. की रेंज में हेलीकॉप्टर को भी धराशायी कर सकता है।
विज्ञापन

2 of 7
आर्मी
दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाले ऐसे ही सैन्य उपकरणों से रूबरू होने का मौका बृहस्पतिवार को मिला तो स्कूली बच्चों के चेहरे खिल गए। इस मौके पर सेना की ब्रास बैंड की टुकड़ी ने देशभक्ति धुनों से समां बांधा। 
विज्ञापन

3 of 7
आर्मी
मौका था मध्य कमान मुख्यालय की ओर से छावनी स्थित दिलकुशा गार्डेन में आयोजित दो दिवसीय ‘अपनी सेना को जानें’ मेले का जिसका शुभारम्भ मध्य यूपी सब एरिया मुख्यालय के जीओसी मेजर जनरल प्रवेश पुरी ने किया।

4 of 7
आर्मी
मेले में आर्मी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, सेंट पॉल कॉलेज, सेंट जोसेफ जैसे स्कूलों के बच्चे शामिल हुए। बच्चों ने टैंक के भीतर जाकर जानकारियां हासिल की। वहीं मशीनों को छूकर रोमांचित भी हुए। मेले का समापन शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन

5 of 7
आर्मी
प्रदर्शनी में टी-90 टैंक, टी-55 टैंक, आटोमेटिक मशीनगन, ग्रेनेड लांचर, एंटी टैंक मिसाइल, आर्टिलरी गन, इंफैन्ट्री हथियार व उपकरणों के साथ इंजीनियरिंग उपकरण, इंजीनियरिंग ब्रिज, रोबोटिक बम निरोधक उपकरण, माइन प्रोटेक्टेड व्हीकल आदि लगाए गए थे। जो रोचकता व रोमांच का सबब बने।
विज्ञापन

6 of 7
आर्मी
मेले में छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त बड़ी संख्या में लोगों ने हथियारों को हाथ में लेकर और टैंक में दाखिल होकर युद्ध के समय की स्थितियों को जानने व समझने की कोशिश की। प्रदर्शनी केअलावा सेना चिकित्सा कोर की ओर प्राथमिक उपचार से जुड़ी दवाइयों, उपकरणों व चिकित्सा में इस्तेमाल होने वाली अत्याधुनिक तकनीकी की जानकारियां भी दी गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आर्मी
इसी क्रम में कठपुतली के जरिए बेटी के महत्व पर रोशनी डाली गई। साथ ही क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय और एनसीसी की ओर से लगाए गए स्टॉल पर युवाओं को सेना में कैरियर की जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें