फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बैडमैन' ने की दिल की बातें, बोले- दोस्तों ने कहा- गुलशन मत जा मुंबई, बर्बाद हो जाएगा

Sun, 04 Aug 2019 01:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : amar ujala
दिल्ली में जन्में। बड़ा परिवार। मुफलिसी के दौर, संघर्ष और आर्थिक संकट से जूझते हुए मुकाम को हासिल किया। कठोर परिश्रम कर अपने सपने को जिया। जब वह दिल्ली से मुंबई जा रहे थे तो उनके दोस्तों ने कहा- ‘गुलशन मत जा मुंबई, बर्बाद हो जाएगा।’ पर, वह लहरों से टकराए और इंडस्ट्री के ‘बैडमैन’ बनकर उभरे। हॉलीवुड की फिल्में करने वाले पहले कलाकार बने और अपनी एक्टिंग से ऐसी छाप छोड़ी कि चाहने वालों का कारवां लगातार बढ़ता गया।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
मशहूर एक्टर गुलशन ग्रोवर के जीवन से जुड़े ऐसे ही तमाम पहलुओं से श्रोताओं को शनिवार को होटल हयात में रूबरू होने का मौका मिला, जहां उनकी बायोग्राफी ‘बैडमैन’ का विमोचन हुआ। गुलशन ग्रोवर ने बताया कि बुक का फ्रंट व बैक कवर लखनऊ के फोटोग्राफर ऐश गुप्ता ने क्लिक किया है, जो बहुत ही शानदार है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
विमोचन के अवसर पर फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी, निर्देशक राहुल मित्रा, यूनिवर्सल बुक स्टोर के गौरव प्रकाश, मेट्रो के एमडी कुमार केशव, निधि प्रकाश सहित शहर के नामचीन लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर गुलशन ग्रोवर ने अपने निजी जीवन से जुड़ी बातें भी दिल खोलकर साझा की। उन्होंने बताया कि पत्नी से तलाक के वक्त मजिस्ट्रेट भी परेशान था कि बच्चा मुझे कैसे सौंप दिया जाए। पर, बेटे संजय को मैंने अकेले पाला और अब वह हॉलीवुड से बॉलीवुड में आ रहा है।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में महिमा चौधरी व राहुल मित्रा ने गुलशन ग्रोवर से चिट-चैट किया। सवाल-जवाब हुए और फिर गॉशिप राउंड, जिसमें दर्शकों ने भी अपने अभिनेता से बातचीत की। कार्यक्रम में सिंगर बाबा सहगल भी आए, उन्होंने बताया कि क्रिश्चियन कॉलेज में पढ़ा हुआ हूं।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
‘काम को लेकर बहुत शक्की हूं’
गुलशन ग्रोवर ने बताया कि ब्रिटेन में एक स्टेशन के पास लड़के को गोली मार दी गई थी। जिस पर फिल्म शूट ऑन साइट बनाई गई। इसमें नसीरुद्दीन शाह, ओमपुरी व मैं था। नसीर ने कहाकि ओमपुरी का किरदार तुम निभाओ और वह तुम्हारा। ओमपुरी नसीर के दोस्त का रोल कर रहे थे। इस पर मैंने कहा कि स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद कल बताऊंगा। मैं अपने काम को लेकर बहुत शक्की हूं। किरदार को ढंग से पढ़ा और फिर उसे जीवंत कर दिया। आज भी उसके संवाद यादगार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
मेट्रो का उठाया लुत्फ
विमोचन से पूर्व दोपहर में इंडस्ट्री के बैडमैन ने अभिनेत्री महिमा चौधरी व निर्देशक राहुल मित्रा के साथ लखनऊ मेट्रो का भी लुत्फ उठाया। उन्होंने अमौसी एयरपोर्ट से हजरतगंज तक का सफर किया। साथ ही मेट्रो के बारे में जानकारियां भी लीं। इस मौके पर मेट्रो के प्रबंध निदेशक कुमार केशव की ओर से कॉफी टेबल बुक भेंट की गई। वहीं शाम को पुस्तक विमोचन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें