फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बीएमडब्ल्यू कार के दोनों तरफ खड़े होकर किए पांच फायर

Sat, 03 Aug 2019 09:54 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया - फोटो : amar ujala
पीजीआई थानाक्षेत्र के अंसल सिटी में शनिवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक व बसपा के पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी के करीबी सुनील सिंह पर जानलेवा हमला किया। वह अपनी बीएमडब्ल्यू कार से अंसल सिटी परिसर में शॉपिंग मॉल की साइट पर जा रहा था कि तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। 
 
विज्ञापन

2 of 7
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
इसके बाद दो बदमाश बाइक से उतरकर कार के दोनों ओर खड़े हो गए और पांच गोलियां चलाईं। सुनील के सीने में दो व जांघ में एक गोली लगी है। उसे मरा समझकर बदमाश भाग निकले। इस बीच आसपास के लोग पहुंचे। सुनील ने पत्नी रंजना को फोन कर जानकारी दी। कुछ ही मिनट में वह पहुंची और पति को अस्पताल ले गई। 
विज्ञापन

3 of 7
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने भी मौका-मुआयना किया। पुलिस लेन-देन के विवाद में हमले की आशंका जताते हुए छानबीन कर रही है। देर शाम रंजना की ओर से अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया गया।

4 of 7
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
सीओ कैंट दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि मूल रूप से देवरिया निवासी सुनील यहां अंसल सिटी परिसर में पत्नी रंजना, बेटे आदित्य व बेटी सुहानी के साथ रहता है। वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के पास साइबर हाइट्स टावर में शिव शक्ति कंस्ट्रक्शन के नाम से रीयल एस्टेट का काम करता है। वह अंसल सिटी परिसर में शॉपिंग मॉल बनवा रहा है। 
विज्ञापन

5 of 7
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
सुबह करीब 10 बजे वह कार से साइट पर जाने को निकला। घर से करीब 150 मीटर दूर सन्नाटे वाली सड़क पर पहुंचते ही सामने से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी कार रुकवा ली। इसके बाद दो बदमाश बाइक से उतरे और असलहे तानकर दरवाजा खोलने का इशारा किया। घबराया सुनील सीट पर झुक गया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक बदमाश ने ड्राइविंग सीट की ओर से तो उसके साथी ने दूसरी तरफ से गोलियां चलाईं। 
विज्ञापन

6 of 7
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
प्रत्यक्षदर्शी संजय कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक बदमाशों ने पांच गोलियां चलाईं और आराम से भाग निकले। वह कार के पास पहुंचा तो सुनील लहूलुहान मिला। उसने तुरंत पत्नी को फोन किया। करीब पांच मिनट में रंजना कार लेकर पहुंची और संजय व अन्य लोगों की मदद से सुनील को लेकर ट्रॉमा सेंटर की तरफ दौड़ी। इस बीच सूचना पाकर पीजीआई कोतवाली के इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज व पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जांच करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
सीओ का कहना है कि सुनील की हालत खतरे से बाहर है। रीयल एस्टेट कंपनी में रुपयों के लेन-देन को लेकर उसका कई लोगों से विवाद चल रहा है। बसपा के पूर्व एमएलसी रामू द्विवेदी के एक रिश्तेदार राजेश पांडेय से रुपयों को लेकर तनातनी है। राजेश समेत अन्य लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें