फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटक जैसा हश्र कानपुर के स्टेडियम में न हो इसके लिए हुई ये तैयारी

विज्ञापन
1 of 6
कटक में दर्शकों ने जो हुड़दंग किया है उससे कानपुर में होने वाले क्रिकेट मैच के आयोजक चौकन्ने हो गए। कानपुर में ऐसा न हो इसके लिए ये इंतजाम किए गए हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

कटक जैसा हश्र कानपुर के स्टेडियम में न हो इसके लिए हुई ये तैयारी

2 of 6
कटक में भारतीय टीम की हार के बाद हुए बवाल से सबक लेते हुए डीजीपी जगमोहन यादव और प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडा ने मंगलवार को ग्रीन पार्क का निरीक्षण किया। डीजीपी ने कहा कि स्टूडेंट गैलरी में ही सबसे ज्यादा हूटिंग और हुल्लड़ होता है, इसलिए यहां सीसीटीवी कैमरा लगाएं और अन्य गैलरी से ज्यादा पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन

कटक जैसा हश्र कानपुर के स्टेडियम में न हो इसके लिए हुई ये तैयारी

3 of 6
उन्होंने निर्देश दिया कि ग्रीनपार्क के आसपास की ऊंची इमारतों पर वायनाकुलर, अत्याधुनिक शस्त्र और वायरलेस से लैस सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। वे इस बात का ध्यान रखेंगे कि मैच के दौरान कोई शरारती तत्व स्टेडियम की तरफ शीशा न चमका सके।

कटक जैसा हश्र कानपुर के स्टेडियम में न हो इसके लिए हुई ये तैयारी

4 of 6
पुलिस कर्मी के अलावा कोई भी इमारत की छत में न जाए। डायरेक्टर पवेलियन की सुरक्षा में एटीएस के कमांडों व पैरा मिलेट्री के जवान लगाएं। वीवीआईपी गैलरी को भी सीसीटीवी से कवर करें।

विज्ञापन

कटक जैसा हश्र कानपुर के स्टेडियम में न हो इसके लिए हुई ये तैयारी

5 of 6
डीजीपी और प्रमुख सचिव ने कहा कि मैच के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का चेहरा दर्शकों और पीठ पिच की तरफ होनी चाहिए। वरना दर्शक हंगामा और हो-हल्ला करते रहेंगे पुलिस वाले कार्रवाई के बजाय मैच देखते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कटक जैसा हश्र कानपुर के स्टेडियम में न हो इसके लिए हुई ये तैयारी

6 of 6
इस दौरान एडीजी कानून व्यवस्था दलजीत चौघरी, आईजी आशुतोष पांडेय, डीआईजी एन चौधरी, एसएसपी शलभ माथुर मौजूद रहे। कोशिश ये रहेगी कि कानपुर में मैच के दौरान किसी भी तरह का व्यवधान न हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें