राज्यपाल अपने प्रोटोकॉल के लिए जाने जाते हैं। लेकिन शुक्रवार को यूपी के राज्यपाल के साथ ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने अपने प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए एक गुरुद्घारे में रोटियां सेंकी।
विज्ञापन
यूपी के राज्यपाल ने सेंकी रोटियां, कुछ जल भी गईं
2 of 6
दरअसल शुक्रवार को राज्यपाल राम नाईक राजधानी के नाका गुरुद्घारे पहुंचे थे। वहां पर सिखों के गुरु अरचन सिंह के शहीदी दिवस पर धार्मिक आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
यूपी के राज्यपाल ने सेंकी रोटियां, कुछ जल भी गईं
3 of 6
राज्यपाल ने यहां पहुंच कर खुद सेवा करने की इच्छा प्रकट की। उन्होंने कहा कि वह खुद आयोजन में हाथ बंटाना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने अपने लिए रोटियां सेकने का काम चुना।
यूपी के राज्यपाल ने सेंकी रोटियां, कुछ जल भी गईं
4 of 6
गुरुद्घारे में सिखों के गुरु अरजन सिंह के शहीदी दिवस पर हुए कार्यक्रम में दरबार सजाने के साथ भव्य लंगर का आयोजन किया गया था। सैकड़ों लोगों ने लंगर को छका।
विज्ञापन
यूपी के राज्यपाल ने सेंकी रोटियां, कुछ जल भी गईं
5 of 6
राज्यपाल के आने के पहले राजभवन से गुरुद्वारे को सूचित किया गया था कि जहां पर राज्यपाल को बैठाया जाए उस जगह पर एसी लगा हो। लेकिन गुरुद्वारा ने बड़ी ही विनम्रता से राजभवन की इस मांग को ठुकरा दिया
गुरुद्वारा कमेटी ने तर्क दिया कि आज ही के दिन अरजन सिंह को गर्म तवे में बैठा दिया गया था। गर्म बालू से नहलाया गया इसलिए आज के दिन उनके लिए एसी में बैठना गलत होगा। इस बात को वहां के पदाधिकारियों ने राज्यपाल के सामने ही पेश किया।