बसपा सुप्रीमो मायावती को पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित बंगला नंबर-6 का आवंटन फर्जी आदेश से हुआ था। मायावती की ओर से दिए गए प्रत्यावेदन में बंगला नंबर-6 के आवंटन के लिए जो डिस्पैच संख्या बताई, उस नंबर पर रेखा नाम की महिला कर्मचारी को आवास आवंटित किया गया था।