फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायी पर फायर कर जान लेने की कोशिश, एक महीने पहले बेटे पर भी हुआ था हमला, तस्वीरें

Tue, 20 Feb 2018 10:57 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
सुल्तानपुर शहर के सिरवारा रोड पर एक माह के दौरान बदमाशों ने पहले व्यवसायी के पुत्र पप्पू साहू और फिर सोमवार रात व्यवसायी राम कलप साहू पर गोली चलाकर जान लेने की कोशिश की। हालांकि दोनों बार किए गए हमले में व्यवसायी पिता-पुत्र बाल-बाल बच गए।

दोनों बार किए गए हमले में बाइक सवार दो युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए, लेकिन आज तक हमलावरों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी।

सोमवार की रात पुलिस के अधिकारियों ने घटना स्थल का मुआयना कर जांच की और व्यवसायी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगलवार को व्यवसायी पर लगातार किए जा रहे हमले के विरोध में सिरवारा रोड पर व्यवसायियों ने दुकानें बंद रखकर विरोध जताया।
विज्ञापन

2 of 4
व्यवसायी को पिस्टल से गोली मारता हमलावर।
विज्ञापन

3 of 4
इन सीसीटीवी फुटेज के बावजूद पुलिस अब तक बदमाशों तक नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

4 of 4
व्यवसायी के बेटे पर एक महीने पहले हुआ था हमला। (सीसीटीवी फुटेज से निकाली गई एक तस्वीर)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें