फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में हादसे का शिकार हुई मालगाड़ी, एक के ऊपर एक चढ़ गए डिब्बे

Sun, 25 Feb 2018 11:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
हादसे का शिकार माल गाड़ी।
उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के सीतापुर-शाहजहांपुर ट्रैक पर रविवार को सुबह एक मालगाड़ी डिरेल हो गई। इस हादसे में मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए, हालांकि इससे कोई हताहत नहीं हुआ है। मगर पूरा ट्रैक बाधित जरूर हो गया है। यह हादसा सीतापुर की महोली कोतवाली क्षेत्र के नेरी स्टेशन के पास हुआ। मालगाड़ी के बेपटरी होने से एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हादसे का शिकार माल गाड़ी।
यही नहीं क्रॉसिंग पर यह हादसा होने से नेरी-मिश्रिख का सड़क यातायात भी पूरी तरह से ठप रहा। उधर, हादसे की सूचना पाकर रेलवे के अफसर व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बाधित ट्रैक को सुचारू करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हादसे का शिकार माल गाड़ी।
रविवार को एक मालगाड़ी सीतापुर से रौजा को जा रही थी। सुबह करीब पौने नौ बजे यह मालगाड़ी नेरी रेलवे स्टेशन को पार कर रही थी। तभी जोरदार आवाज के साथ मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में मालगाड़ी के कुछ डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए तो कुछ वहीं पर पलट गए। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। मालगाड़ी के बेपटरी होने की जानकारी स्टेशन अधीक्षक ने कंट्रोल रूम को दी, जिससे रेलवे के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

4 of 5
हादसे का शिकार मालगाड़ी।
सूचना पाकर उत्तर रेलवे मुरादाबाद के डीआरएम शरद श्रीवास्तव अधीनस्थ अफसरों संग दोपहर बाद मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हादसे का शिकार मालगाड़ी।
इस ट्रैक से करीब 20 ट्रेन गुजरती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें