फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलेगी गोमती की शक्ल, होगी टेम्स जैसी

विज्ञापन
1 of 10
लखनऊ की गोमती नदी का कायाकल्प होने जा रहा है। इस नदी को सकरा किया जाएगा। सकरी होने के बाद यह नदी कुछ-कुछ वैसी ही हो जाएगी जैसी गुजरात में साबरमती।
विज्ञापन

बदलेगी गोमती की शक्ल, होगी टेम्स जैसी

2 of 10
इस प्रोजेक्ट पर काम होना शुरू हो गया है। बंधा बनाकर एक एक सीमित तरीके से पानी छोड़ने की प्रक्रिया कई चरणों में संपन्न होगी।
विज्ञापन

बदलेगी गोमती की शक्ल, होगी टेम्स जैसी

3 of 10
गोमती नदी के सौंदर्यीकरण की यह योजना कई चरणों में संपन्न होने जा रही है। इसके लिए शहीद स्मारक से लामार्टीनियर तक तटों को खूबसूरत बनाया जाएगा।

बदलेगी गोमती की शक्ल, होगी टेम्स जैसी

4 of 10
अभी जो नाले गोमती में गिर रहे हैं या तो उनकी संख्या कम की जाएगी अथवा उन नालों के पानी को ट्रीट किया जाएगा। कई इलाके जहां सीवर नहीं हैं , वहां सीवर नेटवर्किंग की जाएगी।
विज्ञापन

बदलेगी गोमती की शक्ल, होगी टेम्स जैसी

5 of 10
नदी पर बंधा पूरा होने के बाद भी सिंचाई विभाग ने अभी बैराज को पूरी तरह नहीं खोला है। इसे खोलने का समय लगातार आगे बढ़ रहा है। बैराज को पूरी तरह खोलने का समय जैसे जैसे करीब आ रहा है बैराज को लगातार सुधारा जा रहा है। इसे पेंट करके चमकाया गया है।
विज्ञापन

बदलेगी गोमती की शक्ल, होगी टेम्स जैसी

6 of 10
मशीनरी को भी सुधारा गया है। पूरे बैराज को उठाने के लिए 11 गीयर बॉक्स हैं। हर गीयर बॉक्स 4 गीयर का है। करीब 30 वर्ष से बैराज की देखरेख कर रहे सिंचाई विभाग के कर्मचारी शमशेर ने बताया कि सभी गीयर बॉक्स की ग्रीसिंग की जा रही है ताकि इसे उठाने में सहूलियत रहे।
विज्ञापन

बदलेगी गोमती की शक्ल, होगी टेम्स जैसी

7 of 10
बैराज पर गोमती की गहराई करीब 4.70 मीटर मानी जा रही है। इसकी सारसंभाल कर रहे इंजीनियरों ने बताया कि बैराज का सिल लेवल यानी तल का लेवल 110 मीटर है और पॉन्ड लेवल 105 पर है।

बदलेगी गोमती की शक्ल, होगी टेम्स जैसी

8 of 10
प्रथम चरण में गोमती के साढ़े आठ किलोमीटर हिस्से को साफ किया जाना है, जिसमे पक्का पुल से गोमती बैराज से आगे डेढ़ किलोमीटर डाउन स्ट्रीम तक यह सफाई होगी।

बदलेगी गोमती की शक्ल, होगी टेम्स जैसी

9 of 10
इसी के साथ ही पक्का पुल से गोमती बैराज के बीच नदी के दोनों हिस्से में कंकरीट की दीवार खड़ी होगी। चार सौ करोड़ रुपये की योजना में दीवार खड़ा करने पर ही 350 करोड़ रुपये खर्च होगा।
विज्ञापन

बदलेगी गोमती की शक्ल, होगी टेम्स जैसी

10 of 10
गोमती के सौंदर्यीकरण अभियान के बाद यह नदी इंग्लैंड की टेम्स और गुजरात की साबरमती जैसी दिखने लगेगी। इसके तटों को समुद्र के तटों की तरह सुंदर बनाया जाएगा। (सभी फोटो-अर्जुन साहू)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें