फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों संग बैठी युवती ने अचानक लगा दी गोमती में छलांग, साथियों ने खोला राज

Tue, 20 Feb 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
नदी से युवती को निकालते दोस्त
हजरतगंज थानाक्षेत्र में गोमती नदी किनारे बैठकर दोस्तों से बात कर रही 25 वर्षीय युवती ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। पानी गहरा न होने के कारण दोस्तों ने बाहर निकाला।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
युवती
इसके बाद उसे लेकर भागने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच एसओ महिला थाना अपनी टीम के साथ पहुंच गईं। दोस्तों और युवती को थाने लेकर गई, जहां पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

3 of 7
एसओ महिला थाना शारदा चौधरी ने बताया कि कमता की रहने वाली युवती अपने चार दोस्तों के साथ गोमती नदी के किनारे बातचीत कर रही थी। इसी बीच उसका दोस्त से विवाद हो गया।

4 of 7
युवती
झगड़ा करने के बाद युवती नदी में कूद गई। नदी में पानी कम था। उसके दोस्तों ने बाहर निकाला और साथ लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन

5 of 7
युवती
इस दौरान पुल के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना पर मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस ने जब मामले की जानकारी हासिल की तो दोस्तों ने बताया कि युवती की मानसिक स्थित ठीक नहीं है।
विज्ञापन

6 of 7
युवती
उसके भूत-प्रेत का साया है। इसे झाड़-फूंक के लिए खदरा एक मजार के पास लेकर जा रहे थे। इसी बीच वह नदी में कूद गई। पुलिस ने पांचों को थाने लेकर  पहुंची, जहां पूछताछ में युवती ने बताया कि उसका एक युवक से प्रेम संबंध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
युवती
दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद वह नदी में कूद गई। इसकी पुष्टि साथ में मौजूद एक महिला और तीन दोस्तों ने भी की। पुलिस ने सभी के नाम व पते नोट कर घर भेज दिया। एसओ ने बताया कि युवती के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें