अमेठी जिले के शिवतरनगंज थाना क्षेत्र में बसंतपुर सकतपुर गांव के पास शारदा नहर में शनिवार सुबह बैग में किशोरी का शव बरामद हुआ है। उसके गले व चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। मृतका की शिनाख्त नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
2 of 5
शिवतरगंज थाना क्षेत्र के बसंतरपुर-सकतपुर गांव के पास शारदा नहर खंड-28 जौनपुर ब्रांच नहर किनारे गांव के लोगों ने शनिवार सुबह एक बैग देखा। पुलिस ने बैग को खोलवाया तो उसके अंदर 14 वर्षीय किशोरी का शव मिला। मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई, लेकिन मृतका की शिनाख्त नहीं हुई।
विज्ञापन
3 of 5
एसओ शिवरतनगंज दिनेश यादव ने बताया कि शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए बाराबंकी व रायबरेली जिले के थानों की पुलिस को सूचना दी गई है। हत्या के बाद किशोरी के शव को बैग में भरकर नहर में फेंके जाने की आशंका है।
4 of 5
रेप, लालच या बलि हो सकती कत्ल की वजह
शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के बसंतपुर-सकतपुर गांव के पास जौनपुर ब्रांच में बैग में मिली किशोरी की लाश ने कई सवाल खडे़ कर दिए हैं। उसकी हत्या क्यों की गई, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हैं।
कहीं रेप करने के बाद तो हत्या नहीं की गई या फिर प्रापर्टी के लालच में अपनों ने ही उसे मौत की नींद सुला दिया है। यह भी आशंका है कि किसी ने उसकी बलि चढ़ाई हो। शिवरतनगंज पुलिस के मुताबिक इन तीन बिंदुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल की जा रही है।