फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस प्रेमी युगल ने प्यार में उठाया ये कदम, ऐसा हो गया हाल, पढ़ें खबर

Mon, 19 Mar 2018 03:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : डेंमो
लखनऊ में काकोरी के खालिसपुर में शनिवार देर रात प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। बेहोशी की स्थिति में देख ग्रामीणों ने आनन-फानन दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्रेमिका ने दम तोड़ दिया।
 
विज्ञापन

2 of 6
up police - फोटो : अमर उजाला
बेहोशी की स्थिति में देख ग्रामीणों ने आनन-फानन दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्रेमिका ने दम तोड़ दिया। प्रेमी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

3 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
इंस्पेक्टर काकोरी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि खालिसपुर निवासी राहुल (20) का कूड़ा ईंटगांव निवासी निशा (19) से दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। निशा निजी स्कूल में 10वीं की छात्रा थी। राहुल के परिवारीजन शादी को तैयार थे। लेकिन निशा के माता-पिता को रिश्ता मंजूर नहीं था। 

4 of 6
crime
राहुल निजी गैस एजेंसी में हॉकर था। शनिवार को निशा परिवारीजनों को पेपर देने की बात कहकर निकली थी और घर नहीं लौटी। परिवारीजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो
खालिसपुर गांव के लोगों ने पूछताछ में बताया कि शनिवार देर रात दोनों ने गांव के बाहर जहरीला पदार्थ खा लिया। ग्रामीणों ने दोनों को सड़क किनारे बेहोश देखा। राहुल को पहचान लिया और उसके परिवारीजनों को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से राहुल के परिवारीजन दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो - फोटो : demo pic
रविवार दोपहर ट्रॉमा सेंटर में निशा की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, राहुल का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी स्थिति ठीक नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें