फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रियंका चोपड़ा' का इस नेता संग हो गया गंधर्व विवाह, आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम योगी

Tue, 03 Apr 2018 04:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 13
marriage
लखनऊ में एक अप्रैल की शाम को 'प्रियंका चोपड़ा' के साथ ही इन अभिनेत्रियों का गंधर्व विवाह सरकार के पांच मंत्रियों के साथ हुआ। इसमें सीएम योगी ने प्रत्येक जोड़े को सदा सुहागिन रहो के आशीर्वाद के साथ ही 11-11 रुपये का नेग भी दिया। आगे क्या हुआ ये जानने के लिए क्लिक करें अगली स्लाइड पर-
विज्ञापन

2 of 13
घोंघा बसंत सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
ठहाकों के बीच मूर्खिस्तान के प्रधानमंत्री गदर्भराज का गगनभेदी उद्घोष, जूतों और दौना पत्तलों की सुगंधित माला, लॉलीपॉप सूप संग झाड़ू का यादगार स्मृति चिह्न। अपनी इन्हीं अनूठी अदाओं के लिये चर्चित घोंघा बसंत का यादगार मंच दुलारे-चटीले खिताबों के साथ रविवार को मूर्ख दिवस पर चारबाग के रवीन्द्रालय में शहरियों को लोटपोट करता हुआ सजा। 
विज्ञापन

3 of 13
घोंघा बसंत सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
‘रंगभारती’ की ओर से आयोजित ‘घोंघा बसंत सम्मेलन’ की शाम के मुख्य अतिथि राज्यपाल राम नाईक रहे। राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे हास्य के आयोजन करवाना ही सबसे बड़ा काम है, लोगों को ठहाकाें का पल देना अच्छा काम है। उन्होंने कहा कि लोगों को ठहाके लगवाने चाहिए, हंसाना चाहिए, लेकिन इस कोशिश में चिढ़ाया नहीं जाना चाहिए।

4 of 13
घोंघा बसंत सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
पांच दशकों से भी अधिक समय से लगातार आयोजन के लिए उन्होंने आयोजकों के धैर्य और रचनाशीलता की भी तारीफ की। उसके बाद उन्होंने ठहाकों का आनंद लिया। इस मौके पर देश के चर्चित व्यंग्यकार जमुना प्रसाद उपाध्याय को बेढब बनारसी रंगभारती हास्य-व्यंग्य शिखर सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

5 of 13
घोंघा बसंत सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर कवियों को मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ की ओर से पत्तलों का जयमाल, राज्यपाल राम नाईक की ओर से राजमुकुट, बुआ-बबुआ की ओर से लॉलीपॉप और पप्पू की ओर से झाड़ू का तोहफा दिया गया। उद्घाटन परंपरागत सूप से मूर्खिस्तान के प्रधानमंत्री गर्दभराज ने अपने गगनभेदी जयघोष सींपो संग हंसाते हुए किया। इशारों में कहलाया कि अपनी इतनी बड़ी बिरादरी और रिश्तेदारी में आकर उन्हें बड़ी खुशी मिली।
विज्ञापन

6 of 13
घोंघा बसंत सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
मंच पर रंगभारती के अध्यक्ष श्याम कुमार बाबा राम रहीम की रोचक वेशभूषा में करीबी शिष्या हनीप्रीत के साथ मंच पर उतरे। उन्हें जूतों से बनी सुगंधित माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इलाहाबाद के अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त मूंछ-नर्तक दुकानजी ने अपनी मूंछों पर जलती हुई मोमबत्ती का मूंछ-नृत्य दिखाया।
विज्ञापन

7 of 13
घोंघा बसंत सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
घोंघा बसंत की शुरुआत गायिका पद्मा गिडवानी ने सरस्वती वंदना की। आसकर्ण अटल (मुंबई) ने मैंने पूछा अपने पड़ोसी से क्या हमारे पूर्वज बंदर थे, वे बोले- तुम्हारे होंगे, हमारे पूर्वज तो अग्रवाल थे... सुनाकर गुदगुदाया। आस्तीन में पलते हैं सांप तो पलने दीजिए, टेंशन मत लीजिए, तीन करोड़ रुपये प्रति लीटर बिकता है सांप का जहर, जहर का व्यापार कीजिए... पर तालियां बटोरीं।

8 of 13
घोंघा बसंत सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
जमुना प्रसाद उपाध्याय (फैजाबाद) ने जो चिरागों में जरा-सी रोशनी है, हमसे है, देश को इन लाल-नीली बत्तियों ने क्या दिया... सुनाया। कमलेश द्विवेदी (कानपुर) ने पहले थे जंगल के बाबा, अब हैं न्यू मॉडल के बाबा। अब न रखेंगे दंड-कमंडल, अब हैं गन-पिस्टल के बाबा... सुनाने के बाद यूपी को भाया नहीं युवराजों का साथ, इनकी तोड़ी साइकिल, उनका तोड़ा हाथ... पर लोटपोट किया। ममता शर्मा (आगरा) ने बच्चे नौ ही अच्छे, ये नौ बच्चे लालू की छवि के प्रतीक हैं सच्चे... रचना सुनाई। 

9 of 13
घोंघा बसंत सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
अशोक सुंदरानी (मुंबई) ने बिहार में गठबंधन राजनीति के बाद मस्ती में हो तो बूढ़ा बैल भी नई रस्सी तोड़ देता है। इंजन टनाटन हो तो पुराना ट्रक नई मारुति को पीछे छोड़ देता है... सुनाया। अमित अनपढ़ (लखनऊ) ने बाहरी शक्तियों के हाथ में जाती राजनीति... पर कटाक्ष सुनाया। समझौता देशहित में कभी भी हो नहीं सकता, तुम्हारे सिर ताज पीएम का हरगिज हो नहीं सकता..।

10 of 13
घोंघा बसंत सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
भरा इटली का पानी है तेरी नस-नस में ऐ पप्पू, इंडिया का हमें लगता तू पोता हो नहीं सकता... सुनाया। जापान के राजा को जैसे गीता भेंट की, अब पाक के पीएम को जूता भेंट कीजिए... रचना भी सुनाई। श्याम कुमार (लखनऊ) ने मेरे प्यारे, परम दुलारे कुत्ता भाइयो..! तुम सो रहे हो, अपना भविष्य खो रहे हो... रचना पर तालियां पाई।
 

11 of 13
घोंघा बसंत सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
सम्मेलन में विश्व की इन सात छंटी हुई विभूतियों के लिए मूर्ख रत्न का राष्ट्रीय शिखर सम्मान भी घोषित हुआ। चंद्रबाबू नायडू, ममता बनर्जी, आजम खां, राहुल गांधी, अन्ना हजारे, लखनऊ विकास प्राधिकरण और लखनऊ नगर निगम को सम्मान मिला। पूरे वर्ष निरर्थक एवं अनर्गल बातें बोलने पर इस वर्ष का ढेंचू सम्मान मणिशंकर अय्यर को दिया गया है।

12 of 13
घोंघा बसंत सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
सम्मेलन में हर साल की भांति पांच विभूतियों का गंधर्व विवाह भी ठहाकों के बीच हुआ। सरकार के पांच मंत्रियों का गंधर्व-विवाह हुआ। सूर्य प्रताप शाही का दीपिका पादुकोण के साथ, सुरेश कुमार खन्ना का श्रद्धा कपूर के साथ, स्वामी प्रसाद मौर्य का प्रियंका चोपड़ा के साथ, मोहसिन रजा का आलिया भट्ट के साथ एवं मुख्यसचिव राजीव कुमार का अनुष्का शर्मा के साथ गंधर्व विवाह हुआ।
विज्ञापन

13 of 13
घोंघा बसंत सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
हंसते खिलखिलाते गंधर्व विवाह समारोह में सीएम योगी ने प्रत्येक जोड़े को सदा सुहागिन रहो आशीर्वाद के साथ ग्यारह-ग्यारह रुपये का नेग दिया। टेंडर आयोजकों ने बताया कि उपर्युक्त विभूतियों के गंधर्व विवाह के लिए टेंडर मांगे गए थे, जिनके साथ उनका गंधर्व विवाह हुआ, उनके टेंडर सबसे ऊंचे पाए गए। नवविवाहित जोड़ों के हनीमून के लिए लखनऊ के होटल क्लार्क अवध में पांच कक्ष आरक्षित करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें