लखनऊ के गाजीपुर थाने पर कई दिन से शेरा का कब्जा है। पुलिसकर्मी उसकी खातिरदारी में जुटे हैं और वह थाने आने वाले अजनबी लोगों पर झपट व भौंककर अपनी वफादारी निभा रहा है। पुलिस को उसके मालिक का इंतजार है।
विज्ञापन
लखनऊ के एक थाने पर कुत्ते ने जमा रखा है कब्जा, तस्वीरें
2 of 5
एसओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि रक्षाबंधन के मद्देनजर शुक्रवार को बाजार में भीड़ थी। विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के साथ वह खुद भी क्षेत्र में भ्रमण पर थे।
विज्ञापन
लखनऊ के एक थाने पर कुत्ते ने जमा रखा है कब्जा, तस्वीरें
3 of 5
वह देरशाम थाने पर लौटे। वातानुकूलित कक्ष में घुसे तो जर्मन शेफर्ड कुत्ता आराम फरमा रहा था। पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही व पुलिसकर्मियों से पूछा। पता चला कि दोपहर में कुत्ता थोड़ी देर तक थाना परिसर में टहला।
लखनऊ के एक थाने पर कुत्ते ने जमा रखा है कब्जा, तस्वीरें
4 of 5
इसके बाद एसी कमरे में घुस गया था। देखने में खूंखार नजर आ रहे कुत्ते को पुलिसकर्मी भगाने की हिम्मत नहीं जुटा सके। खास बात यह थी कि वह किसी भी वर्दीधारी पर न भौंका और न झपटा था।
लखनऊ के एक थाने पर कुत्ते ने जमा रखा है कब्जा, तस्वीरें
5 of 5
एसओ ने उसे पुचकारा। गले में लाल पट्टा बंधा देखकर माना कि किसी का पालतू कुत्ता भटक कर थाने आ गया है। पुलिसकर्मियों को उसकी देखभाल व मालिक की तलाश के आदेश दिए। बर्तन मंगाए गए। उसके खाने व पानी का इंतजाम किया गया। इसके साथ उसका नामकरण हुआ और शेरा की थाने में खातिरदारी हो रही है।