कुछ देर के लिए समुद्र जैसी हो गई गंगा की लहरें
Wed, 29 Apr 2015 01:58 PM IST
आंधी के दौरान मंगलवार को गंगा में सागर जैसी लहरें उठीं। कई फुट ऊंची लहरों में नावें इस कदर हिचकोले खाने लगीं कि सवार भयभीत हो गए।
कुछ देर के लिए समुद्र जैसी हो गई गंगा की लहरें
इन लहरों को देख अफरातफरी मच गई। सैलानी और नाविक किनारे की ओर भागे। तटों पर खड़ी कुछ नावें तो हवा और पानी के जोर से पलट भी गईं।
कुछ देर के लिए समुद्र जैसी हो गई गंगा की लहरें
मौसम का रुख मंगलवार सुबह अचानक बदल गया। आसमान में काली घटाएं छाने लगीं तो किसानों की पेशानी पर बल पड़ गए।
कुछ देर के लिए समुद्र जैसी हो गई गंगा की लहरें
कुछ ही समय बाद आई तेज आंधी शुरू हो गई और अस्सी घाट पर तेज हवा से होड़ लेती लहरों ने लोगों के मन में डर पैदा कर दिया।
कुछ देर के लिए समुद्र जैसी हो गई गंगा की लहरें
तेज आंधी ने देहात क्षेत्रों में बहुत तबाही हुई। शनिवार को आए भूकंप से लोग पहले ही दहशत में थे। मौसम के इस मिजाज से लोग दहशत में आ गए। (सभी फोटोः जावेद अली, अमर उजाला, वाराणसी)