फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थानों की कैंटीन में गंदगी में बन रहा है खाना, देखें तस्वीरें

Wed, 11 Jul 2018 12:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
छापा - फोटो : amarujala
लखनऊ के प्रमुख सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थानों की कैंटीन में साफ-सफाई के मानक ताक पर रख खाद्य सामग्री तैयार की जा रही है। यह हकीकत एफएसडीए की कार्रवाई में मंगलवार को सामने आई।
विज्ञापन

2 of 6
छापा - फोटो : amarujala
टीम को लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की कैंटीन में घुन लगा बेसन मिला तो अवध अस्पताल में घटिया समोसे मिले। केजीएमयू की जायसवाल कैंटीन समेत पांच संस्थानों के किचन व मेस में उपयोग में लाए जा रहे बेसन दलिया, सॉस, सेवई, साइट्रिक एसिड व मैदा के नमूने सीज कर लैब जांच को भेजे गए।
 
विज्ञापन

3 of 6
छापा - फोटो : amarujala
यह जानकारी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एस के मिश्रा ने दी। गड़बड़ी पर नोटिस देते हुए 14 दिन में सुधार के लिए कहा गया है। लोहिया संस्थान, केजीएमयू व एराज मेडिकल कॉलेज में संचालित पेशेंट, स्टाफ कैंटीन व छात्रावासों में संचालित मेस भी बिना फूड लाइसेंस व पंजीयन के मिली।

4 of 6
छापा - फोटो : amarujala
केजीएमयू परिसर स्थित सरदार पटेल हॉस्टल व विजयलक्ष्मी हॉस्टल में संचालित मेस व कैंटीन का भी निरीक्षण कर सुधार के लिए कहा है।

 
विज्ञापन

5 of 6
छापा - फोटो : amarujala
वहीं टीम ने जीडी गोयनका एवं जयपुरिया शिक्षण संस्थान, गोमती नगर की कैंटीन की जांच की। लाइसेंस कहीं का था और कैंटीन कहीं और चलती मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
छापा - फोटो : amarujala
खाद्य सामग्री स्टोरेज की व्यवस्था भी उचित नहीं मिलने पर नोटिस जारी किया गया। शेखर, गायत्री व शालीमार अस्पतालों की कैंटीन में भी खामियां मिलीं। 14 दिन में सुधार लाने की चेतावनी दी गई है।  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें