फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को फ्री बस की सुविधा: सीएम योगी का जताया आभार, बोलीं- अब किसी पर आश्रित नहीं रहना होगा

Wed, 26 Aug 2026 05:11 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर 27, 28 और 29 अगस्त को महिलाओं को अपने एक सहयात्री के साथ निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। वहीं, इसके बाद 60 वर्ष की उम्र से ऊपर की हर एक महिला को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। 
 
विज्ञापन
1 of 6
महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा। - फोटो : amar ujala
यूपी की योगी सरकार ने 60 साल से ऊपर की महिलाओं को बुधवार को फ्री बस सेवा की सौगात दी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना का शुभारंभ किया।

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने महिलाओं से बात की और इस निर्णय पर उनकी प्रतिक्रिया ली। इस दौरान सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि अगर आप लोग अच्छी सरकार चुनेंगी तो सुविधाएं भी अच्छी मिलेंगी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर 27, 28 और 29 अगस्त को महिलाओं को अपने एक सहयात्री के साथ निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। वहीं, इसके बाद 60 वर्ष की उम्र से ऊपर की हर एक महिला को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
उन्नाव से आई सुनीता अवस्थी ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस की यात्रा की घोषणा करने के लिए सीएम योगी का आभार जताया और कहा कि हम यही चाहते हैं कि आपकी सरकार बार-बार आए।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
उन्नाव की ही पुष्पा ने मुख्यमंत्री योगी के इस निर्णय की सराहना की और कहा कि अब वो आराम से बस यात्रा कर सकेंगी। उन्हें किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

4 of 6
- फोटो : amar ujala
लखनऊ की ऊषा पाल ने कहा कि मैं एक हाउस वाइफ हूं। ये निर्णय महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
सीतापुर की रीता सक्सेना ने कहा कि इस सुविधा से अब जब भी लखनऊ आना होगा या अयोध्या जाना होगा तो आसानी से जा सकेंगे। परिवार पर आश्रित नहीं रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : amar ujala
लायका खातून ने सीएम योगी के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि आपका किन लफ्जो में शुक्रिया अदा करें। ये निर्ण महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें