फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएमओ में खुद को अधिकारी बता करता था ठगी, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति संग तस्वीर हुई थी वायरल

Tue, 01 Oct 2019 03:07 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
जालसाज अतुल - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री कार्यालय में खुद को उच्च पदस्थ अधिकारी बताकर ठगी करने वाले जालसाज अतुल शर्मा को लखनऊ पुलिस वारंट बी के जरिए लेकर आएगी। उसे 19 सितंबर को हजरतगंज पुलिस ने ही गिरफ्तार कर मेरठ पुलिस के सुपुर्द किया था। गिरफ्तारी के चार दिन बाद हजरतगंज थाने में उसके खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक, अतुल के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा और कोलकाता के बौबाजार थाने में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
क्षेत्राधिकारी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा के मुताबिक, हजरतगंज के रुद्रा ट्विन टॉवर न्यू बेरी रोड निवासी अतुल शर्मा शातिर ठग है। उसके खिलाफ 19 सितंबर को मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में पत्नी गनेश्वरी शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया। गनेश्वरी के मुताबिक, उसकी शादी 2010 में आर्यसमाज मंदिर दिल्ली में हुई थी। अतुल ने शादी के समय खुद को नासा में वैज्ञानिक बताया था और अपने संबंध अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा से होने की बात कही। इस दौरान उसने कई तस्वीरें भी दिखाईं। इसमें वह बराक ओबामा के साथ था। शादी के बाद पता चला कि अतुल जालसाज है। उसने कई महिलाओं को शादी का झांसा देकर रुपये ऐंठे हैं। जब विरोध किया तो मारपीट कर और बच्चों को अपने कब्जे में लेकर पत्नी को घर से निकाल दिया। कोर्ट के आदेश पर बच्चे वापस मिले।
विज्ञापन

3 of 5
जालसाज अतुल - फोटो : amar ujala
गिरफ्तारी के बाद खुला राज
सीओ अभय मिश्रा के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान अतुल शर्मा खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात अधिकारी बता रहा था। उसने बताया कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई खड़गपुर से की है। जब उसके प्रमाणपत्रों के बारे में जानकारी हासिल की गई तो उसके आवास पर कुछ नहीं मिला। पुलिस ने खड़गपुर पता किया तो वहां से रिपोर्ट आई कि अतुल शर्मा ने वहां प्रवेश ही नहीं लिया है, तो डिग्री कहां से मिली। पुलिस ने जब अतुल का इतिहास खंगाला तो उसके खिलाफ कोलकाता व मुंबई में मुकदमा दर्ज होने की बात सामने आई।

4 of 5
ठगी - फोटो : amar ujala
फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर करता था ठगी
पुलिस के मुताबिक, अतुल शर्मा के सोशल साइट को खंगाला गया। इसमें उसने खुद को एक्जीक्यूटिव मेंबर ऐट अमेरिकन फॉरेन पॉलिसी काउंसिल, वर्क्स ऐट काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेंशन, फार्मर आईबीएम रिसर्च ऐट आईबीएम रिसर्च लैबोरेट्री, फार्मर यूएस डिफेंस रिसर्च ऐट यूएस डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस, स्टडडी पीएचडी मास्टर ऐट एमआईटी यूएसए दर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
वहीं, लिंक्डइन प्रोफाइल में खुद को सीनियर वाइस प्रेसीडेंट एंड डायरेक्टर यूएस डिफेंस रिसर्च, प्रोमिनेंट साइंटिस्ट आर्टिफिशिएल इंटलीजेंस, रोबोटिक और कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में कार्यरत बताया है। क्षेत्राधिकारी अभय मिश्रा के मुताबिक, पूरी पड़ताल के बाद दरोगा मनोज कुमार की तहरीर पर जालसाज अतुल शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अब पुलिस उसे वारंट बी के जरिए मेरठ जेल से लखनऊ लाने की तैयारी कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें