लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में मंगलवार को पुलिस के दौड़ाने पर जुआ खेल रहे चार युवकों ने नाले में छलांग लगा दी, जिसमें से हुसैनाबाद निवासी शादाब की मौत हो गई। इसे आक्रोशित लोगों ने सतखंडा पुलिस चौकी पर धावा बोलकर पुलिस की तीन बाइक तोड़ डाली। पुलिस व प्रशासन के अफसर नौ थानों की पुलिस व पीएसी लेकर मौके पर पहुंचे। भीड़ खदेड़ने के साथ परिवार को मुआवजे का आश्वासन देकर हालात काबू में किए।
विज्ञापन
2 of 11
चौकी पर तोड़फोड़
- फोटो : amar ujala
वहीं एसएसपी कलानिधि नैथानी ने आरक्षी अखिल कुमार और धर्मराज को लाइन हाजिर करने के साथ अपर पुलिस अधीक्षक नगर पश्चिम को जांच सौंपी है। उन्होंने बताया कि भीड़ ने सिपाहियों पर जुआ खेल रहे लोगों को दौड़ाने का आरोप लगाया है। दोनों की मंशा की जांच कराई जाएगी। इसके साथ थाना व चौकी प्रभारियों को सिपाहियों पर नियंत्रण रखने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
3 of 11
चौकी पर तोड़फोड़
- फोटो : amar ujala
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ठाकुरगंज थाने की मूवर टीम के आरक्षी अखिल कुमार व धर्मराज मंगलवार दोपहर 3:30 बजे बंधा रोड पर गश्त पर निकले थे। गोमती किनारे खेत में कुछ लोगों को जुआ खेलते देख पुलिसकर्मियों ने बाइक का हूटर बजाया और जुआरियों को डपटते हुए रवाना हो गए।
4 of 11
चौकी पर तोड़फोड़
- फोटो : amar ujala
थोड़ी देर बाद लौटने पर जुआरियों का जमघट लगा देखकर सिपाहियों ने बाइक रोकी और उन्हें पकड़ने के इरादे से खेत की तरफ दौड़े। इस पर जुआरी भागने लगे। चार युवकों ने गोमती से सटे नाले में छलांग लगा दी। इनमें एक डूब गया। तीन को नाला पार करके भागते देख सिपाही अपनी बाइक की तरफ चल पड़े।
विज्ञापन
5 of 11
चौकी पर तोड़फोड़
- फोटो : amar ujala
इस बीच आसपास मौजूद लोगों ने एक युवक के डूबते देख शोर मचाया। सिपाहियों ने उच्चाधिकारी को जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक ने गोताखोरों की मदद से युवक को निकाल कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान हुसैनाबाद स्थित डीपी बोरा प्लॉट निवासी ई-रिक्शा चालक शादाब के रूप में हुई।
विज्ञापन
6 of 11
चौकी पर तोड़फोड़
- फोटो : amar ujala
मौत के बाद लोगों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामे के साथ सतखंडा पुलिस चौकी पर धावा बोल दिया। वहां मौजूद होमगार्ड राजेश मिश्रा को कॉल करके देख महिलाओं ने मोबाइल फोन छीना। होमगार्ड जान बचाकर भागा। भीड़ ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ के साथ पुलिसकर्मियों तीन बाइक तोड़ डालीं।
विज्ञापन
7 of 11
चौकी पर तोड़फोड़
- फोटो : amar ujala
हालात बिगड़ने की भनक लगने पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी चौक दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी प्रज्ञान राधेश्याम राय पहुंचे। पश्चिमी क्षेत्र के आठ अन्य थानों की पुलिस के साथ पीएसी बुलाई। चौकी पर उपद्रव कर रही भीड़ को खदेड़ने के साथ हुसैनाबाद में सशस्त्र पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी की। अपर जिला मजिस्ट्रेट को साथ लेकर शादाब के परिवारीजनों से बातचीत की।
8 of 11
चौकी पर तोड़फोड़
- फोटो : amar ujala
गश खाकर गिरी पत्नी
गोमती में डूबे युवक को बाहर निकाले जाते ही भीड़ में मौजूद इस्लामुद्दीन रो पड़े। शादाब की मौत की खबर सुनकर उसकी पत्नी सामिया रोते बिलखते ट्रॉमा सेंटर पहुंची। शव देखते ही गश खाकर गिर गई। पिता ने बताया कि शादाब ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके दो बच्चे रजा (5) व समद (2) हैं।
9 of 11
चौकी पर तोड़फोड़
- फोटो : amar ujala
दौड़ा रहे थे सिपाही
हुसैनाबाद के रहने वाले एक युवक ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि वह गोमती किनारे पतंग लूट रहा था। बंधा रोड पर बाइक से गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों ने हूटर बजाया और कुछ देर बाद लौटने पर बाइक सड़क किनारे खड़ी करके जुआ खेल रहे युवकों को दौड़ाया था। एक युवक के डूबने पर कुछ देर तक नाला और गोमती का जायजा लिया। भीड़ एकत्र होने पर भाग निकले।
10 of 11
चौकी पर तोड़फोड़
- फोटो : amar ujala
मुआवजे का आश्वासन
अपर जिला मजिस्ट्रेट और अपर पुलिस अधीक्षक ने मॉर्च्युरी पर शादाब के पिता इस्लामुद्दीन की तहरीर पर कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन दिया।
पुलिस ढूंढ रही है वीडियो क्लिप
सतखंडा पुलिस चौकी पर तोड़फोड़ की कुछ लोगों ने वीडियो क्लिप बनाई थी। इस बात का पता चलने के बाद क्षेत्राधिकारी चौक ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ वीडियो क्लिप बनाने वालों की तलाश शुरू की है। सूत्रों ने जानकारी दी कि हमलावरों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी है।