फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: स्कॉर्पियो व कार में भीषण टक्कर, कई घायल!

Mon, 23 Feb 2015 09:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड क्षेत्र में शहीदपथ पर सोमवार को बेकाबू स्कॉर्पियो जीप में एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इसके बाद स्कॉर्पियो जीप डिवाइडर तोड़ते हुए उल्टी लेन पर चली गई और सामने से आ रही दूसरी कार से टकरा गई।

विज्ञापन

तस्वीरें: स्कॉर्पियो व कार में भीषण टक्कर, कई घायल!

2 of 8
दुर्घटना में दोनों गाड़ियों के चालक समेत चार घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। (दुर्घटना में घायल युवक।)

विज्ञापन

तस्वीरें: स्कॉर्पियो व कार में भीषण टक्कर, कई घायल!

3 of 8
एसओ विभूतिखंड के मुताबिक, महानगर के पीएसी कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर इमरान की स्कॉर्पियो जीप गाजीपुर थाने में बंद थी। कोर्ट से गाड़ी के रिलीज ऑर्डर लेकर सोमवार सुबह ही गाड़ी चालक रहीमनगर निवासी आसिफ गाजीपुर थाने पहुंचा। (दुर्घटना के बाद घायल बैठा युवक)

तस्वीरें: स्कॉर्पियो व कार में भीषण टक्कर, कई घायल!

4 of 8
गाड़ी छुड़वाने के बाद वह इसे लेकर अर्जुनगंज स्थित सर्विस सेंटर में बनवाने जा रहा था। शहीद पथ पर रोहतास बिल्डिंग के निकट ही पीछे से एक ट्रक ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। इसके बाद स्कॉर्पियो जीप डिवाइडर तोड़ते हुये रॉन्ग लेन पर पहुंच गई।
विज्ञापन

तस्वीरें: स्कॉर्पियो व कार में भीषण टक्कर, कई घायल!

5 of 8
इसके बाद हजरतगंज से फैजाबाद रोड की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार भी स्कॉपियो से भिड़ गई। कार में सवार ओमेक्स सिटी निवासी ठेकेदार सतीश पांडेय, राजेश पांडेय व ड्राइवर फिरोज खां घायल हो गये।
विज्ञापन

तस्वीरें: स्कॉर्पियो व कार में भीषण टक्कर, कई घायल!

6 of 8
स्कॉर्पियो चालक आसिफ अली को भी चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। वहां सतीश की हालत नाजुक बनी हुई है। (दुर्घटना के बाद घटनास्‍थल पर मौजूद लोग।)
विज्ञापन

तस्वीरें: स्कॉर्पियो व कार में भीषण टक्कर, कई घायल!

7 of 8
स्कॉर्पियो जीप और कार में टक्कर होते ही शहीद पथ पर जाम लग गया। घायलों को तड़पता देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन

तस्वीरें: स्कॉर्पियो व कार में भीषण टक्कर, कई घायल!

8 of 8
इसी दौरान लोगों ने स्कॉर्पियो जीप में गोलियों के निशान देखे। कुछ लोगों ने समझा कि स्कॉपियो जीप पर फायरिंग की गई है। पुलिस को भी यही सूचना दी गई थी। शहीद पथ पर स्कॉपियो जीप पर फायरिंग की सूचना से हड़कंप मच गया। हालांकि जब पुलिस को पता चला कि गोलियों के निशान पुराने हैं और यह जीप सोमवार सुबह ही गाजीपुर थाने से छूटी है, तब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली। (सभी फोटो-इमरान)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें