फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

फैजाबाद के भीषण सड़क हादसे में अपर आयुक्त सहित चार की दर्दनाक मौत, तस्वीरें

Wed, 11 Oct 2017 08:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
1 of 5
लखनऊ जा रहे फैजाबाद कमिश्नरी के अपर आयुक्त की निजी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे में अपर आयुक्त न्यायिक समेत लिपिक, होमगार्ड और चालक की मौत हो गई। अपर आयुक्त बस्ती जिले के हरैया के मूल निवासी थे। लिपिक व होमगार्ड जवान फैजाबाद के रहने वाले था। चालक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मौके पर कमिश्नर मनोज मिश्र और एसएसपी सुभाष सिंह बघेल पहुंचे। कमिश्नर ने बताया कि मौके पर अपर आयुक्त की सांसे चल रही थी, मगर अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। बाकी तीनों की मौत मौैके पर ही हो गई थी।

फैजाबाद मंडल के अपर आयुक्त न्यायिक ओम प्रकाश उपाध्याय (58) बुधवार दोपहर बाद निजी कार्य से फैजाबाद टैक्सी स्टैंड से किराए की टैक्सी लेकर लिपिक मो. असलम (50) निवासी मकबरा व होमगार्ड मुन्नी लाल प्रजापति निवासी रौनाही थाना क्षेत्र के चिर्राजगनपुर के साथ लखनऊ जा रहे थे। गाड़ी को टैक्सी चालक चला रहा था। पटरंगा थाना क्षेत्र की हाईवे चौकी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ढाबे के सामने खड़े ट्रक में उनकी कार जा घुसी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अपर आयुक्त ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया।

2 of 5
घटना की सूचना पाकर मौके पर पटरंगा थाने समेत यूपी-100 की कई गाड़ियां पहुंच गई। लोगों की मदद से कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकालकर एंबुलेंस व यूपी-100 की गाड़ी से जिला अस्पताल भेजवाया गया, जहां सभी को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ढाबे पर खड़े ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। ट्रक को पकड़ने के लिए पटरंगा एसओ शमसेर सिंह बाराबंकी के अहमदपुर टोल प्लाजा पर डेरा डाले हुए थे। मगर पता नहीं चल पाया है।

3 of 5
कमिश्नर मनोज मिश्र ने बताया कि अपर आयुक्त ने उनसे निजी कार्य से लखनऊ जाने के लिए छुट्टी मांगी थी। करीब चार बजे हादसा हुआ। एसएसपी ने जैसे ही उन्हें सूचना दी, वे मौके पर निकल गए। यहां सुरसरि कॉलोनी में अपर आयुक्त रहते थे। उनके बस्ती स्थित परिवारीजनों को सूचना दी गई है। अपर आयुक्त 1994 बैच के पीसीएस अफसर थे।

4 of 5
हादसे का एक दृश्य।
विज्ञापन

5 of 5
तीन की मौके पर ही मौत हो गई।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें