लखनऊ में रविवार को वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति का 12वें वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन था। दो दिवसीय समारोह का पहला दिन खेलकूद प्रतियोगिताओं के नाम रहा।
विज्ञापन
2 of 7
वरिष्ठ नागरिकों ने खेलकूद प्रतियोगिता में अपना जोश दिखाया
- फोटो : amar ujala
इस प्रतियोगिता में 10 फीट की दूरी पर खड़े होकर बॉल्स को टब में पहुंचाने की होड़। तो पानी से भरी बाल्टी में रखी कटोरी के अंदर सटीक निशाना लगाकर सिक्के डालना। रेस कॉम्प्टीशन में सबसे आगे भागने के लिए भरपूर जोश और दम हो या बाघा दौड़ में टास्क पूरा करने के लिए महिलाओं की पुरजोर कोशिश। बुजुर्गों में ऐसा उत्साह और जोश दिखा कि युवा भी मात खा जाएं।
विज्ञापन
3 of 7
वरिष्ठ नागरिकों ने खेलकूद प्रतियोगिता में अपना जोश दिखाया
- फोटो : amar ujala
जानकीपुरम सेक्टर-3 स्थित सेंट्रल एकेडमी में हुए इस आयोजन में 50 साल से लेकर 85 साल तक के बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान 82 वर्षीय हेमलता जोशी ने पूरे दम-खम से दौड़ भाग की। सांचों में गोलियां फिट करने से लेकर कुल्हड़ों के पिरामिड बनाने तक बाघा दौड़ के तीनों टास्क को जल्द पूरा करने में उन्होंने अपनी जी-जान लगा दी।
4 of 7
वरिष्ठ नागरिकों ने खेलकूद प्रतियोगिता में अपना जोश दिखाया
- फोटो : amar ujala
गार्गी श्रीवास्तव, कामिनी मिश्रा, नीता टंडन, माला वाही समेत 25 महिलाओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। वहीं टब-बॉल और बकेट गेम में भी महिलाओं और पुरुषों दोनाें ने प्रतिभागिता की।
विज्ञापन
5 of 7
वरिष्ठ नागरिकों ने खेलकूद प्रतियोगिता में अपना जोश दिखाया
- फोटो : amar ujala
जिस उम्र में लोग खुद को बुजुर्ग और रिटायर मानकर घर के एक कोने को अपना स्थान मान लेते हैं वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति के सदस्यों में उस उम्र में अनोखा जज्बा देखने को मिला। यहां खेलकूद प्रतियोगिता में बुजुर्गों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
विज्ञापन
6 of 7
वरिष्ठ नागरिकों ने खेलकूद प्रतियोगिता में अपना जोश दिखाया
- फोटो : amar ujala
एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में उनकी जिंदादिली साफ नजर आ रही थी। सिर्फ कांप्टीशंस ही नहीं यहां बुजुर्गों के बीच हंसी ठिठोली भी देखने की मिली। हंसी मजाक से लेकर यहां बड़े ही रूमानी अंदाज में तारीफें और फ्लर्ट भी किए गए। सभी ने इन यादगार लम्हाें को खुलकर एंज्वाय किया।