केडी सिंह बाबू स्टेडियम में अमर उजाला द्वारा आयोजित ‘भूले-बिसरे खेल–2025’ में पारंपरिक और लगभग विलुप्त हो चुके खेलों को नई पहचान मिली। सुहाने मौसम के बीच लोग बचपन के खेल खेलने पहुंचे। डिप्टी सीएम ने भी कांच गोली खेलकर कार्यक्रम का आनंद बढ़ाया और सभी को जुड़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन
1 of 11
डिप्टी सीएम अमर उजाला के कार्यक्रम में पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला की ओर से शनिवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में ‘भूले-बिसरे खेल-2025’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया। इस दौरान वो हर पंडाल पर गए। उन्होंने बारी-बारी सभी खेलों को खेला। सबसे पहले उन्होंने कांच गोली खेली। इसके बाद गदा उठाया। हाथ कुश्ती व गुलेर खेला। धुनषवाण चलाया। हाथ पर लट्टू नचाया।