बाघ पकड़ने को वन विभाग ने फेंका हनीट्रैप का जाल
- फोटो : अमर उजाला
बाघ के रेस्क्यू में मादा हाथी का प्रयोग क्यों
वन विभाग के जानकारों बताते हैं कि हाथी एक विशालकाय जानवर होता हैए जिसे देखकर बाघ आक्रामक नहीं होता है। आम तौर पर बाघ हाथी से बचने का प्रयास करता है। जबकि हाथी पर सवार विशेषज्ञ इस दौरान आसानी से बाघ को पकड़ने का प्रयास करते है। नर की तुलना में मादा हाथी शांत और गंभीर होती हैं। इसीलिए हमेशा बाघ को पकड़ने के लिए नर हाथी की जगह हथिनियों का इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि ये विषम परिस्थितियों में भी संयमित व्यवहार करती हैं।
उत्तर प्रदेश की प्रमुख मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव अनुराधा वेमुरी ने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए लगातार कांबिंग की जा रही है। वहां जंगल घना है, इसलिए ट्रैंक्युलाइज करने में दिक्कतें आ रही हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी लगाई गई है।
वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर कांबिंग का नेतृत्व करने के निर्देश दिए गए हैं। उम्मीद है कि जल्दी ही सफलता मिलेगी।