लखनऊ सामूहिक हत्याकांड मामले में पुलिसिया पूछताछ में पड़ोसियों ने कई राज उगले। बदर के खिलाफ पुलिस को अहम जानकारी मिली है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है।
राजधानी लखनऊ में नाका स्थित होटल में मां और चार बेटियों की हत्या के मामले में पुलिस को आरोपी बदर पर अहम जानकारी मिली है। इसे पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। दरअसल आगरा के अरशद ने पिता बदर के साथ मिलकर मां और चार बहनों की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस युवक के पिता बदर को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
मामले में लखनऊ पुलिस रविवार को आगरा से अरशद के दो पड़ोसियों समेत चार लोगों को लखनऊ लेकर आई थी। सोमवार को सभी से पूछताछ की गई। पूछताछ में चारों ने कई अहम जानकारियां दी हैं। इसके आधार पर पुलिस टीम रवाना की गई है।
विज्ञापन
2 of 5
अरशद का पिता बदर अली
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों से मिली अहम जानकारी
पुलिस अधिकारियों ने बदर की जमीन का आधा हिस्सा खरीदने वाले अलीम, पड़ोसी आफताब और जितेंद्र व उसके पिता से पूछताछ की। सभी ने पुलिस को अलग-अलग जानकारी दी है। बदर कहां जा सकता है, उसकी कौन लोग मदद कर सकते हैं। इसके बारे में पुलिस को बताया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
आरोपी अरशद का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
मारपीट जैसी घटना की पुष्टि नहीं हुई
बयान के आधार पर पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। हालांकि, सोमवार रात तक पुलिस को बदर की लोकेशन के बारे में पता नहीं चल सका। पुलिस अफसरों का कहना है कि पूछताछ के बाद सभी को वापस आगरा भेज दिया जाएगा। अरशद के बनाए गए वीडियो के बारे में भी लोगों से पूछताछ की गई है। 18 दिसंबर को जितेंद्र अरशद के घर पर गया था। हालांकि मारपीट जैसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है।
4 of 5
अरशद के घर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किसी दूसरे कैमरे में नहीं दिखा बदर
बदर को सिर्फ लोको पुलिस चौकी के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा गया है। चारबाग और आसपास के कैमरे खंगाल रही पुलिस को किसी दूसरे कैमरे में बदर नहीं दिखा है। ऐसे में माना जा रहा है कि बदर पैदल जाने के बजाए ऑटो या टेंपो से शहर से बाहर निकला था। पुलिस बदर के परिजनों पर नजर बनाए हुए हैं।
आगरा निवासी अरशद ने पिता के साथ मिलकर मां अस्मा (49), बहनें अल्शिया (19), रहमीन (18), अक्सा (16) और आलिया (9 ) की चारबाग के होटल में हत्या कर दी थी। आरोपी 30 दिसंबर को लखनऊ आए थे। दो दिन के लिए होटल का कमरा बुक कराया था। 31 दिसंबर की रात में दोनों ने सामूहिक हत्याकांड को अंजाम दिया था। अरशद ने इस दौरान वीडियो भी बनाया था। वारदात के बाद अरशद ने सरेंडर कर दिया था, जबकि बदर भाग निकला था।