फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसूनी बारिश के लिए करना होगा अभी और इंतजार, जानें- क्या कहते हैं मौसम विज्ञानी

Sun, 09 Jun 2019 04:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
मानसूनी बारिश के लिए लखनऊ वासियों को अभी 15 दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, मानसून आठ दिन देरी से भारत पहुंचा है। मानसून का लखनऊ आना इस बात पर निर्भर करेगा कि उसकी रफ्तार कैसी रहेगी या देश के तमाम इलाकों में इस दौरान बनने वाले मौसमी सिस्टम से कितनी मदद मिलेगी।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि राजधानी में मानसूनी बारिश जून के अंतिम सप्ताह में हो सकती है। मानसून की मौजूदा रफ्तार के अनुसार यह प्रदेश में जून के आखिरी सप्ताह तक पहुंच सकता है। प्रदेश में आने के बाद एक-दो दिन में या मानसून करंट के अनुसार लखनऊ में भी आमद होगी।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
देश में आने के बाद मौसमी सिस्टम की तेजी या धीमी गति भी कई बार इसके मूवमेंट पर निर्भर करती है कि मानसून किस रफ्तार से आगे बढ़ेगा। कई बार ऐसा भी हुआ है कि देरी से आने के बावजूद मानसून प्रदेश तक सही समय पर पहुंच गया। कई बार ऐसा भी होता है कि मानसून को आगे बढ़ाने वाले सिस्टम उतने अधिक प्रभावशाली नहीं रहे और देरी हुई।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
वर्ष 2016 में देरी से केरल आने के बाद सही समय पर लखनऊ पहुंचा था मानसून
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2016 में 8 जून को देरी से भारत में आने के बाद मानसून अपनी सही रफ्तार से चलते हुए जून के तीसरे सप्ताह में ही प्रदेश में आ पहुंचा। 21 जून को प्रदेश और राजधानी में ठीक-ठाक मानसूनी बारिश हुई। जबकि वर्ष 2015, 2014 में इसने देरी की।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष--केरल में--प्रदेश में--राजधानी में
2018 --29 मई--27 जून --27-28 जून
2017 --30 मई --26-27 जून--29 जून                            
2016--08 जून-- 21 जून --21 जून
2015-- 05 जून  --23 जून--25 जून

2014--05 जून --19 जून --1 जुलाई
2013 --30 मई-1 जून --15 जून--16 जून
2011 --29 मई--17 जून--19 जून
2010 --31 मई--04 जुलाई--05 जुलाई

2009 --23 मई--29 जून --29 जून
2008--31 मई--12 जून--13 जून
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो - फोटो : अमर उजाला
इस वर्ष मानसून आने की संभावना
देश में                   प्रदेश में                  लखनऊ में
01 जून                 15 जून                   18 जून
(मौसम विभाग के अनुसार निर्धारित समय सीमा)

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें