पूरे देश में लॉकडाउन के कारण मुश्किलें झेल रहे गरीब व दिहाड़ी मजदूरों को प्रदेश सरकार की तरफ से भोजन का वितरण किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद ही भोजन के निर्माण और वितरण पर ध्यान दे रहे हैं।
शुक्रवार को उन्होंने कम्युनिटी किचन में बने भोजन का निरीक्षण किया और अफसरों को वितरण के दिशा-निर्देश दिए।