फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी समेत इन ट्रेनों में महंगा होगा खाना-पीना, अप्रैल से लागू होंगे नए रेट, देखें- यहां

Sat, 16 Nov 2019 09:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
शताब्दी, राजधानी और दुरंतो एक्सप्रेस में खाना-पीना अब महंगा हो जाएगा। आईआरसीटीसी ने इसके रेट रिवाइज कर दिए हैं। इसके मुताबिक चेयरकार में चाय 20 तो एग्जीक्यूटिव क्लास में 35 रुपये में मिलेगी। इतना ही नहीं पहली बार स्नैक मील जोड़ा जा रहा है। नए रेट अगले साल अप्रैल से लागू होंगे। लखनऊ जंक्शन से दिल्ली के लिए वीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस चलती है। ऐसे ही चारबाग स्टेशन से होकर राजधानी एक्सप्रेस भी दिल्ली के लिए गुजरती है। आईआरसीटीसी अधिकारियों की मानें तो करीब डेढ़ दशक से खानपान के रेट नहीं बढ़े। नए रेट लागू करने का प्रस्ताव रुका हुआ था, जिस पर रेलवे बोर्ड ने अंतिम मुहर लगा दी है। बृहस्पतिवार को रेलवे बोर्ड के निदेशक, टूरिज्म एवं कैटरिंग फिलिप वर्गीस की ओर से सर्कुलर जारी कर दिया गया है।
 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
इसके मुताबिक शताब्दी, राजधानी, दुरंतो सहित मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में भी नए रेट को मंजूरी दे दी गई है। पहले शताब्दी की चेयरकार में चाय 10 रुपये में मिलती थी, अब यह 20 रुपये में मिलेगी। एग्जीक्यूटिव अनुभूति क्लास में चाय के दाम  15 से 35 रुपये कर दिए गए हैं। ऐसे ही लंच व डिनर के रेट क्रमश: 185 व 245 रुपये हो गए हैं। वहीं, मेल-एक्सप्रेस ट्रेनाें में चल रही आला कार्ड व्यवस्था को अप्रैल से बंद कर दिया जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
 पहली बार शुरू होने वाले स्नैक मील 50 रुपये में
आईआरसीटीसी पहली बार शताब्दी, दुरंतो व राजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों को स्नैक मील का विकल्प देगी। यह 50 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें रायता, अचार, सलाद, पापड़ वगैरह पर आईआरसीटीसी मंथन कर रही है। हालांकि, जनता भोजन के रेट नहीं बढ़ाए हैं। यह बीस रुपये में ही मिलेगा।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
नॉनवेज में परोसा जाएगा चिकन
यात्रियों की मांग पर मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में चिकन का विकल्प जोड़ा गया है। अधिकारियों के मुताबिक नॉनवेज मील में चिकन के 130 रुपये लिए जाएंगे। अंडा बिरयानी के लिए 90 और चिकन बिरयानी को 110 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।

 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
टिकट पर भी पड़ेगा असर
शताब्दी व राजधानी में फ्लेक्सी प्राइसिंग लागू है। इससे किराया डेढ़ गुने तक  महंगा हो जाता है। शताब्दी में कैटरिंग की दर टिकट के साथ ली जाती है, जो चेयरकार के लिए 165 व एग्जीक्यूटिव व अनुभूति कोच के लिए 185 रुपये है। ऐसे में खानपान के रेट बढ़ जाने से टिकट पर असर पड़ना लाजिमी है। इसमें सौ रुपये तक की वृद्धि हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें