फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर केस: मौत की सूचना पर गश खाकर गिरी बेटियां, छेड़छाड़ के विरोध पर युवक ने दी थी धमकी

Sat, 11 May 2019 09:57 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
वारदात की सूचना पर गश खाकर गिरी बेटी - फोटो : amar ujala
लखनऊ के ठाकुरगंज में बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने जिस प्रॉपर्टी डीलर पप्पू की हत्या की वह पहले इक्का-तांगा चलाता था। वर्ष 2008 से उसने प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू किया। यहां से उसकी किस्मत बदली और परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया। मालूम हो कि लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके के गांव बरावन कला में गुरुवार सुबह प्रापर्टी डीलर पप्पू (45) की दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।बताया गया कि पप्पू घर से किसी काम के लिए निकले थे कि पल्सर बाइक पर सवार दो लोगों ने उन्हें रोक लिया और ताबड़तोड फायरिंग कर दी। इस दौरान उनके गर्दन में भी गोलियां लगी। घटना को अंजाम देकर बदमाश वहां से फरार हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हत्या - फोटो : amar ujala
गोलियों की आवाज सुनकर आस पड़ोस से लोग दौड़े और पुलिस को फोन किया। पप्पू को पुलिस की मदद से ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ चौक दुर्गा प्रसाद तिवारी, इंस्पेक्टर ठाकुरगंज ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने आशंका जाहिर की है कि पुरानी रंजिश या लेनदेन की बात हो सकती है। हत्यारों की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन

3 of 5
हत्या - फोटो : amar ujala
परिवारीजनों ने बताया कि पप्पू चौक के कारोबारी कन्हैयालाल रस्तोगी के लिए जमीन की डीलिंग कराता था। ठाकुरगंज और काकोरी में उसने करोड़ों की जमीनों का सौदा कराया। कन्हैयालाल उस पर बहुत भरोसा करते थे। उनकी 50-60 बीघा जमीन की देखरेख भी पप्पू करता था। हर जमीन के सौदे में उसे चार से पांच लाख रुपये मिलते थे। उसने घर पर 10-12 घोड़े और इतनी ही बकरियां पाली थीं। वह जानवरों की खरीद-फरोख्त भी करता था। उसके परिवार में पत्नी आसमा के अलावा आठ बेटे-बेटियां हैं, जिसमें से तीन बेटियों का निकाह हो चुका है। बेटा सप्पू भवन निर्माण सामग्री की ठेकेदारी करता है।

4 of 5
हत्या - फोटो : amar ujala
छेड़छाड़ के विरोध पर युवक ने दी थी धमकी
सप्पू ने पिता की हत्या के पीछे माल के मोहित सिंह और बरावनकला निवासी अंशु खान पर शक जताया है। बताया कि करीब महीनाभर पहले मोहित उसके गांव आया और एक लड़की से छेड़छाड़ की। पिता ने विरोध किया तो उसने धमकाया था। सप्पू ने गांव के ही विपिन यादव और बहादुर पाल पर पिता की मुखबिरी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हत्या - फोटो : amar ujala
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम ने बताया कि पप्पू ने छह साल पहले गांव के ही हनुमान की पत्नी की जमीन 35 लाख रुपये में कन्हैयालाल को दिलाई थी। हनुमान की पत्नी ने रुपया ले लिया, लेकिन रजिस्ट्री नहीं की। इसी तरह कुछ साल पहले उसने मिश्रीलाल के जरिये उसके जीजा की डेढ़ करोड़ की जमीन का सौदा कराया था। इसमें भी अभी तक जमीन कन्हैयालाल के नाम नहीं हुई थी। कुछ साल पहले पप्पू ने भाईलाल गौतम की जमीन कन्हैयालाल के नाम बिकवाई थी, जिसमें डेढ़ बिसवा जमीन ज्यादा नाप ली गई थी। इसे लेकर भी कुछ तनातनी का माहौल था। भाईलाल गौतम ने सुबह पप्पू को फोन कर हालचाल लिया और कन्हैयालाल के पास ले चलने को कहा। इस पर पप्पू ने इफ्तार के बाद उसे चौक ले जाने की बात कही थी। पुलिस को शक है कि वह पप्पू की लोकेशन लेने की कोशिश कर रहा था। पुलिस के रडार में पप्पू का साथी बबलू भी है, जो 2008 में प्रॉपर्टी डीलिंग के काम की शुरुआत में उससे जुड़ा था और 2016 में अलग हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें