फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस ऐप से करें रेलवे टिकट की बुकिंग और पाएं छूट, लाभ लेने के लिए यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Wed, 04 Apr 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
आरक्षण केंद्रों पर भीम ऐप से रेल टिकट बुक कराने पर यात्रियों को किराए में पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी। प्रयोग के तौर पर इसे 20 मार्च से तीन महीने के लिए लागू किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
रेलवे बोर्ड की निदेशक पैसेंजर मार्केटिंग शैली श्रीवास्तव ने बताया कि आरक्षण केंद्रों से टिकट बुक कराने वालों को राहत देने व डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
अगर पैसेंजर आरक्षण केंद्र से यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस(यूपीआई) भीम ऐप से काउंटर टिकट बुक करवाते हैं तो बेस फेयर पर पांच प्रतिशत की छूट मिलेगी। यह अधिकतम पचास रुपये की होगी। यह डिस्काउंट ई-टिकट, तत्काल, आई-टिकट पर नहीं मिलेगा।

4 of 5
छूट के लिए टिकट सौ रुपये से अधिक का होना चाहिए। यह सुविधा सिर्फ रिजर्वेशन काउंटरों पर मिलेगी और चार्ट बनने के बाद कोई छूट नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इतना ही नहीं खाली सीटों पर टिकट करवाने पर दस प्रतिशत रिबेट दिया जाएगा, जिसके पहले महीने की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस बाबत सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम(क्रिस) व सभी रेलवे जोनों को निर्देशित किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें