फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैक हो रहे ट्रक के पीछे घुसी एंबुलेंस, पांच की दर्दनाक मौत, तस्वीरें

Tue, 01 Nov 2016 09:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
मोहनलालगंज में सोमवार की रात रायबरेली से आ रही एंबुलेंस बैक हो रहे ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गई। दर्दनाक हादसे में एंबुलेंस में सवार मरीज और उसके परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 6
एक महिला सदस्य की हालत गंभीर है। ट्रक में फंसी एंबुलेंस करीब तीन किमी. तक घिसटती रही। ट्रक चालक ने आटा मिल के सामने वाहन रोका और भाग गया।
विज्ञापन

3 of 6
ट्रक में फंसी एंबुलेंस को निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। करीब तीन घंटे मशक्कत के बाद वैन में फंसे लोगों को निकाला जा सका। ट्रक के खलासी इमरान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

4 of 6
इंस्पेक्टर रामपाल यादव ने बताया कि रायबरेली के रत्तापुर चौराहा अमावा रोड मिल एरिया निवासी मिठाई दुकानदार 55 वर्षीय राजदेव यादव की बेटी सुमन (19) को पीलिया हो गया था। जिला अस्पताल में कई दिन से उसका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

5 of 6
सोमवार रात सुमन की हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाने की सलाह दी। राजदेव अपने बेटे सुभाष (25), बड़ी बहू मंजू (26) और  मंजू के भाई चंदौली के वलीपुर निवासी गोलू उर्फ महाराज (25) के साथ सुमन को लेकर एंबुलेंस से रवाना हुए। एंबुलेंस रायबरेली में रहने वाला 30 वर्षीय मनोज चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रात करीब एक बजे एंबुलेंस फुलवरिया मोड़ पहुंची तभी रायबरेली-कानपुर लिंक रोड पर बैक हो रहा ट्रक सड़क पर आ गया। एंबुलेंस सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गई। हादसे में राजदेव, सुभाष, सुमन, गोलू और मनोज को मृत घोषित कर दिया। मंजू की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें