यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने अपने परिवार के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने ये तस्वीरें अपने फेसबुक अकाउंट पर डाली जो कि वायरल हो रही हैं। तस्वीर में सीएम अखिलेश व उनके बच्चे पटाखे फोड़ते हुए खूब इंज्वॉय कर रहे हैं। उनके साथ तस्वीर में यूपी सरकार के मंत्री भी नजर आ रहे हैं। इसके पहले सीएम अखिलेश जब अपने सैफई जा रहे थे तो उन्होंने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर टेस्ट ड्राइव किया। वो जल्द ही सपा सुप्रीमो मुलायम के जन्मदिन पर इसका लोकार्पण करने वाले हैं। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर सीएम अखिलेश। उन्होंने एक्सप्रेस-वे पर काम करने वाले मजदूरों से भी मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ उनके बच्चे भी मौजूद थे।