लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को मानसून की पहली बारिश ने लखनऊ के कई हिस्सों को तरबतर कर दिया। कुछेक इलाकों में लोग बादलों की आवाजाही के बीच दिनभर बारिश का इंतजार ही करते रहे।
विज्ञापन
2 of 7
बारिश में भीगती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
सुबह से जारी बादलों की लुकाछिपी के बीच दोपहर को बादलों ने डेरा डाला और चिनहट, मटियारी, फैजाबाद रोड, इंदिरानगर, गोमतीनगर, हजरतगंज के कुछेक इलाकाें में धीमी-तेज बौछारों से भिगो दिया।
विज्ञापन
3 of 7
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, शाम तक पूरे शहर में छिटपुट बूंदाबांदी के बीच मौसम विभाग ने 30 जून के बाद से अच्छी मानसूनी बारिश की बात कही है।
4 of 7
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले सोमवार रात को पुरवईया संग आते-जाते बादलों ने मानसूनी तेवरों की दस्तक दी, जो मंगलवार को दोपहर बाद शहर के कुछेक इलाकों में मानसून की पहली बारिश ने तरबतर कर दिया।
विज्ञापन
5 of 7
मौसम का लुत्फ उठाती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के चलते शाम को खुशनुमा हुए मौसम का लुत्फ उठाने लोग पार्कों, रिवर फ्रंट, जनेश्वर मिश्र पार्क, बुद्धा पार्क सहित शहर के तमाम पिकनिक स्पॉट पर देर तक लोग जुटे रहे। इस दौरान लोगों ने चाय पार्टी संग भुट्टों का भी स्वाद चखा।
विज्ञापन
6 of 7
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 38.6 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 28.3 डिग्री दर्ज हुआ।
30 के बाद अच्छी बारिश के आसार
अभी मानसून पूरी तरह से सक्रिय नहीं है। इसलिए अभी बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन 30 जून के बाद ठीकठाक मानसूनी बारिश के आसार बन रहे हैं। बंगाल में सक्रिय होने वाले कम दबाव के चक्रवातीय क्षेत्र से वायुमंडल को नमी मिलने के साथ ही राजधानी समेत प्रदेश को अच्छी बारिश मिल सकती है। - जेपी गुप्ता, निदेशक आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ।